Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते 3 दिनों में 1.47 करोड़ एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए


नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान में देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और बीते 3 दिनों में 1.47 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी हुई है। इस दौरान 1.36 करोड़ सिलेंडर बुक हुए।

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान में देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और बीते 3 दिनों में 1.47 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी हुई है। इस दौरान 1.36 करोड़ सिलेंडर बुक हुए।

देश में ईंधन की आपूर्ति ऐसे समय पर सामान्य बनी हुई है, जब मध्य पूर्व में तनाव के कारण आपूर्ति श्रृंखलाएं रुकावट का समाना कर रही हैं।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि देश में किसी भी वितरक के पास गैस खत्म होने की सूचना नहीं मिली है। वितरक स्तर पर सिलेंडर के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए, ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग लगभग 99 प्रतिशत तक और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) के जरिए डिलीवरी लगभग 96 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

इस साल मार्च से अब तक लगभग 10.02 लाख पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं और अतिरिक्त 3.22 लाख कनेक्शन के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है, जिससे कुल कनेक्शन की संख्या 13.24 लाख हो गई है।

केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील कर रही है कि जिन इलाकों में नेटवर्क उपलब्ध है, वहां एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

नए पीएनजी कनेक्शन के लिए लगभग 9.44 लाख ग्राहकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

एलपीजी के साथ देश भर के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

इस बीच, पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी और कालाबाजारी की जांच के लिए सरकारी तेल कंपनियों (पीएसयू) द्वारा औचक निरीक्षण भी जारी है।

पिछले तीन दिनों में अनुशासनहीनता के कारण आठ एलपीजी वितरक पर जुर्माना लगाया गया है।

14 पेट्रोल पंपों पर भी जुर्माना लगाया गया है और मार्केट डिसिप्लिन गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के कारण 598 पंपों को सस्पेंड कर दिया गया है।

सरकार ने लोगों को सलाह दी कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी न करें, अफवाहों से बचें और सही जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

एलपीजी ग्राहकों से अनुरोध है कि वे डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें और डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने से बचें।

बयान में कहा गया, "सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के स्टॉक के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, और पेट्रोल व डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जा रहा है। घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों से स्थानीय एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है।"

--आईएएनएस

एबीएस

Share:

Leave A Reviews

Related News