Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देश में पहली बार युवाओं की बार-बार जीत हो रही है: संजय राउत


मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीजेपी के 5 सितंबर के प्रदर्शन को रद्द करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि युवाओं की जीत हो रही है।

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीजेपी के 5 सितंबर के प्रदर्शन को रद्द करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि युवाओं की जीत हो रही है।

संजय राउत ने पत्रकारों से कहा, "इसमें गलत क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के युवाओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है, जिन्हें 'कॉकरोच' कहा गया था। तो 5 सितंबर को मार्च क्यों निकालना? मार्च की कोई जरूरत नहीं है। मार्च रद्द कर दिया गया है, यह एक जीत है। युवा बार-बार जीत हासिल कर रहे हैं। इस देश में पहली बार ऐसा हो रहा है।"

उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉकरोच कहा गया था, उसी सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी कॉकरोचों पर दर्ज हजारों एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया है। इसके लिए मैं सुप्रीम कोर्ट का अभिनंदन करता हूं।

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भी संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए संजय राउत ने कहा, " इसमें गलत क्या है? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के बारे में जो कहा है, वह 100 प्रतिशत सही है।"

बता दें कि राहुल गांधी ने 1 सितंबर को 'एक्स' पर पोस्ट कर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया था।

राहुल गांधी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा था, "लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख नए वोटर जुड़ गए। मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूं कि यह वोट चोरी थी।"

बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, "एसआईआर में जिन नामों को काटा गया, उनमें से 91 प्रतिशत नाम अपील के बाद वापस जोड़ने पड़े। यानी हर 10 में से 9 नाम गलत तरीके से काटे गए, और नाम चुनाव के बाद ही जोड़े गए। मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूं कि यह वोट चोरी थी।"

राहुल गांधी ने आगे लिखा था, "और अब महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है- यानी हर पांचवां वोटर।"

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News