Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देश वापसी कर कोर्ट में अपील करना चाहती हैं शेख हसीना, बांग्लादेश सरकार को देनी चाह‍िए सुरक्षा: वीणा सीकरी


नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 द‍िसंबर को बांग्‍लादेश वापसी को लेकर पूर्व राजदूत वीणा सीकरी ने कहा क‍ि यह सबके लिए सबसे अच्छा है कि शेख हसीना वापस चली जाएं। वह कोर्ट में अपनी अपील फाइल करना चाहती हैं, अपने बचाव में कुछ कहना चाहती हैं। बांग्लादेश की सरकार को इसके लिए इंतजाम करना चाह‍िए।

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 द‍िसंबर को बांग्‍लादेश वापसी को लेकर पूर्व राजदूत वीणा सीकरी ने कहा क‍ि यह सबके लिए सबसे अच्छा है कि शेख हसीना वापस चली जाएं। वह कोर्ट में अपनी अपील फाइल करना चाहती हैं, अपने बचाव में कुछ कहना चाहती हैं। बांग्लादेश की सरकार को इसके लिए इंतजाम करना चाह‍िए।

पूर्व राजदूत वीणा सीकरी ने आईएएनएस के बात करते हुए कहा क‍ि बांग्लादेश की स्थिति गंभीर है। ढाई साल पहले जब शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था और वह भारत आ गई थीं। जब वो भारत आईं तो तब प्रधानमंत्री थीं। उन्‍होंने कहा क‍ि वह भारत में रहना चाहती हैं तो भारत ने भी पूरी सुव‍िधा और प्रोटोकॉल के साथ उनको रहने द‍िया। अब वह वापस जाना चहती हैं तो मेरी समझ में उन्‍हे ब‍िल्‍कुल जाने द‍िया जाना चाह‍िए।

उन्‍होंने कहा क‍ि बीते ढाई साल में बांग्‍लादेश की स्थिति काफी गंभीर हो गई है। जो उनकी पहले इकोनॉमिक ग्रोथ थी, शेख हसीना के दौर में वह खत्म हो गई है। पहले उनकी सात-आठ प्रतिशत जो इकोनॉमिक ग्रोथ थी, वह अब दो-तीन प्रतिशत रह गई है। वहां लोग नाखुश हैं, क्योंकि इन्फ्लेशन बढ़ रही है, अनइम्प्लॉयमेंट है नहीं, फैक्ट्री बंद हो गई हैं और स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। अभी बीते द‍िनों वहां श्रम‍िकों ने हड़ताल की थी। उनका कहना था क‍ि हमार महंगाई भत्‍ता नहीं बढ़ाया गया है। सिचुएशन बहुत नाज़ुक है।

वीणा सीकरी ने कहा क‍ि अब शेख हसीना खुद कह रही हैं क‍ि मैं अब वापस जाना चाहती हूं। उन्होंने कहा है कि मैं 16 दिसंबर को वापस जाना चाहती हूं। तो यह अनिवार्य है कि बांग्लादेश की सरकार को इसके लिए इंतजाम करना चाह‍िए।

उन्होंने बताया क‍ि शेख हसीना वापस जाकर अपील फाइल करना चाहती हैं। उन्‍होंने कहा है कि मैं कोर्ट में अपने डिफेंस में कुछ कहना चाहती हूं। तो यह सब चीजें होनी चाहिए। यह सबके लिए सबसे अच्छा है कि शेख हसीना वापस जाएं।

सीकनी ने कहा क‍ि ग्लोबली मैंने देखा है कि काफी ओपिनियन बन रही है कि शेख हसीना को सेफ़्टी और सिक्योरिटी में वापस जाना चाहिए और उन्हें इजाजत देनी चाहिए कि वह अपना अपील फाइल करें, बाकी जो कोर्ट में होता है वह देखा जाएगा।

उन्होंने कहा हमने देखा है कि बांग्लादेश में बड़ी उत्सुकता दिख रही है कि शेख हसीना वापस आएं। दिन-प्रतिदिन उनकी उत्सुकता बढ़ रही है। वे चाहते क‍ि वह जल्दी आएं और फिर से जो पॉलिटिकल हिस्ट्री में हिस्सा लें।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-26 22:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News