Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देवा के निधन से शोक में तमिल फिल्म इंडस्ट्री, कमल हासन बोले- 'प्रिय भाई को खो दिया'


चेन्नई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता, निर्माता और राज्यसभा सदस्य कमल हासन ने शनिवार को दिवंगत संगीत निर्देशक देवा को श्रद्धांजलि अर्पित की। देवा के अचानक निधन से तमिल फिल्म उद्योग सदमे और शोक में डूब गया।

चेन्नई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता, निर्माता और राज्यसभा सदस्य कमल हासन ने शनिवार को दिवंगत संगीत निर्देशक देवा को श्रद्धांजलि अर्पित की। देवा के अचानक निधन से तमिल फिल्म उद्योग सदमे और शोक में डूब गया।

प्रख्यात संगीत निर्देशक के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के बाद कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर शोक संदेश लिखा।

तमिल में कमल हासन ने लिखा, "मेरे प्रिय भाई देवा के निधन की खबर से गहरा सदमा लगा है। वे उत्साह और जोश से भरे हुए थे और छोटी-छोटी बातों पर भी दिल खोलकर हंसते थे।"

कमल हासन ने कहा कि 'अव्वई शनमुगी', 'पम्मल के. संबंदम' और 'पंचतंत्रम' जैसी फिल्मों में साथ काम करते हुए बिताए सुखद पल उनकी आंखों में ताजा हो गए। उन्होंने आगे कहा, "मेरी ओर से श्रद्धांजलि। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और सांत्वना।"

दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के कई सितारों ने भी दिवंगत संगीत निर्देशक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मलयालम अभिनेता निविन पॉली ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर शोक संदेश लिखा, "देवा सर, आपकी आत्मा को शांति मिले... आपका संगीत पीढ़ियों तक गूंजता रहेगा।"

अभिनेता सूर्या के छोटे भाई और तमिल अभिनेता कार्थी ने लिखा, "देवा सर की असीम ऊर्जा और मासूमियत उनके संगीत की तरह ही खास थी। उन्होंने अपने हर काम में एक अनूठी खुशी भर दी, और उनकी मधुर धुनें और चेन्नई का जीवंत संगीत हमेशा हमारे जीवन का हिस्सा रहेगा। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।"

अभिनेता विजय सेतुपति ने सबसे पहले अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्‍होंने तमिल में लिखा, "तमिल फिल्म जगत के संगीत में अपनी छाप छोड़ने वाले देवा सर का निधन दुखद है। उनका संगीत और गीत हमेशा हमारी यादों में बसे रहेंगे। मेरी गहरी संवेदनाएं।"

प्रसिद्ध गायिका सैंधवी ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "देवा सर के अचानक निधन से बहुत दुखी हूं। एक असाधारण संगीतकार और सच्चे विनम्र इंसान, उन्होंने अपने संगीत के माध्यम से हमें बहुत कुछ दिया है। संगीत जगत में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और संजोया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे उनसे अपना पहला गाना गाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, यह एक ऐसी याद है, जो मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। हालांकि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इस अवसर के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। संगीत जगत के लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है। उनकी कमी बहुत खलेगी। उनके परिवार और उन सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।"

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

Date & Time : 2026-10-17 18:15:07

Share:

Leave A Reviews

Related News