Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देवास में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, सीएम ने दिए जांच के आदेश, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

देवास/ भोपाल 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायल हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार देवास जिले के टोंककला क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे अचानक धमाका हुआ। इस धमाके के चलते पूरी इमारत हिल गई।

वहीं, आसपास के लोग दहशत में आ गए। धमाके के साथ ही हर तरफ अफरातफरी मच गई और धुएं का गुबार नजर आने लगा। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है और एक दर्जन से ज्यादा घायल हैं। घायलों को देवास किया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा जिन मजदूरों की हालत गंभीर है उन्हें उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। मजदूरों की मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। प्रभावित परिवारों की मदद का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने और घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सांत्वना संदेश में कहा है कि बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति और दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News