Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

धमतरी : एक्सीडेंट के बाद लकवाग्रस्त युवक शशिकांत भरत से सीएम विष्णु देव साय ने की बात, बेहतर इलाज का दिया भरोसा


धमतरी, 8 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले लकवाग्रस्त युवक शशिकांत भरत को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने स्वयं फोन कर शशिकांत से बातचीत की और उनके बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वर्षों से इलाज और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे शशिकांत और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के इस कदम पर आभार जताया है।

धमतरी, 8 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले लकवाग्रस्त युवक शशिकांत भरत को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने स्वयं फोन कर शशिकांत से बातचीत की और उनके बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वर्षों से इलाज और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे शशिकांत और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के इस कदम पर आभार जताया है।

शशिकांत भरत ने बताया कि वह धमतरी आईटीआई में कंप्यूटर प्रशिक्षण की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई के बाद घर लौटते समय उनके साथ एक दुर्घटना हो गई, जिसके बाद उनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को सर्वाइकल इंजरी से जुड़ी गंभीर समस्या बताया। उनके माता-पिता ने कर्ज और ब्याज पर पैसे लेकर वर्षों तक उनका इलाज कराया, लेकिन अब आर्थिक तंगी के कारण आगे का उपचार कराना मुश्किल हो गया है।

शशिकांत ने बताया कि 7 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं उन्हें फोन किया। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके इलाज के लिए हरसंभव मदद और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। शशिकांत के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उनकी माता, जो जिला रोजगार कार्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं, उनके नगरी देवगुरु आईटीआई में स्थानांतरण को लेकर भी सकारात्मक आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद भावुक हुए शशिकांत ने कहा कि वह उनके प्रति हृदय से आभारी हैं। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर वह अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री भवन जाकर उनका धन्यवाद करेंगे और अपने हाथों से मिठाई खिलाएंगे।

वहीं, शशिकांत के पिता ने बताया कि उनका बेटा पिछले करीब दस वर्षों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है। मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद उसे सर्वाइकल चोट लगी, जिसके कारण उसकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही। परिवार ने इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया, कर्ज लिया और कई जगह सहायता की गुहार लगाई, लेकिन अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सीधे उनके बेटे से बातचीत किए जाने के बाद उन्हें उम्मीद जगी है कि अब उसका समुचित और बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। परिवार को भरोसा है कि चिकित्सा उपचार के साथ-साथ उनकी अन्य समस्याओं के समाधान में भी सरकार सहयोग करेगी।

शशिकांत के पिता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों बाद उनके परिवार को उम्मीद की किरण दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके बेटे के इलाज की पूरी कोशिश करने का भरोसा दिलाया है, जिसके लिए पूरा परिवार उनका तहेदिल से धन्यवाद करता है।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Date & Time : 2026-09-08 19:10:03

Share:

Leave A Reviews

Related News