Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

धारापुरम उपचुनाव : डीएमके पर टीवीके मंत्री अरुणराज का तीखा हमला, बोले- हार के डर से लगा रहे बेबुनियाद आरोप


चेन्नई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के धारापुरम उपचुनाव से पहले डीएमके और टीवीके के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। टीवीके सरकार में मंत्री अरुणराज ने डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी पर जमकर निशाना साधा है।

चेन्नई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के धारापुरम उपचुनाव से पहले डीएमके और टीवीके के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। टीवीके सरकार में मंत्री अरुणराज ने डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी पर जमकर निशाना साधा है।

मंत्री अरुणराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जो लोग भ्रष्टाचार के अंधेरे में डूबे हैं, क्या वे रोशनी की बुराई करेंगे?"

उन्होंने कहा कि धारापुरम उपचुनाव के मैदान में हार के डर से डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी ने टीवीके पर जो बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, वह उनकी कड़ी निंदा करते हैं और उन्हें पूरी तरह खारिज करते हैं। अरुणराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाया गया उनका आरोप सच्चाई से कोसों दूर और मनगढ़ंत है।

अरुणराज ने डीएमके के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा, "उपचुनावों के इतिहास में, पैसे के लिए लोकतंत्र की बोली लगाने का शर्मनाक काम सिर्फ डीएमके ने ही किया है। जो नेता कभी वोट पाने के लिए मतदाताओं को भेड़ों की तरह बाड़ों में हांकते थे, वे अब साफ-सुथरी राजनीति की बात करने पर हमारी आलोचना कर रहे हैं, यह तो विडंबनाओं की भी विडंबना और अजूबों से भी बड़ा अजूबा है।"

उन्होंने आगे लिखा, "साड़ी, लैंप और बिरयानी जैसी जिन बुराइयों में वे खुद बरसों से लिप्त रहे हैं, उनका आरोप हम पर मढ़ना वैसा ही है जैसे अंधेरा उस रोशनी को बुरा-भला कहे जिसे वह देख रहा है। सत्ता की ताकत और पैसे के लालच से वोट खरीदने के आदी लोगों को, आम जनता का हम पर बरसाया गया निस्वार्थ प्यार चुभता है।"

टीवीके मंत्री ने डीएमके पर फर्जी तस्वीरों के जरिए प्रचार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे जिस तस्वीर का दिखावा कर रहे हैं, वह सरासर झूठ और धोखे से बनाई गई है। वोट हथियाने के लिए पैसे लुटाने की घटिया राजनीति हमारी विरासत नहीं है। हमारे नेता, जो खुद सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल हैं, उनकी सोच में ऐसी बातों के लिए कोई जगह नहीं है।

अरुणराज ने कहा, "हम, जो सिर्फ आम लोगों के सच्चे प्यार के दम पर खड़े हैं, हमने कभी भी भ्रष्टाचार के टेढ़े-मेढ़े रास्तों का सहारा नहीं लिया है।"

उन्होंने डीएमके को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लिखा, "सेंथिल बालाजी और डीएमके के लोग जो सोचते हैं कि वे कीचड़ उछालकर बिना किसी नुकसान के बच निकलेंगे, हम टीवीके वाले उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। पैसे के लिए लोकतंत्र की बोली लगाने वाले उन लोगों को, धारापुरम की जनता अपनी उंगली यानी वोट से करारा जवाब देगी।"

--आईएएनएस

एससीएच

Date & Time : 2026-10-06 00:00:04

Share:

Leave A Reviews

Related News