Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

धर्म आगे बढ़ने के लिए ताकत और कर्म उसका परिणाम देता है : नितिन नवीन


नई दिल्‍ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पटना में छठ महापर्व के आखिरी दिन ऊषा अर्घ्य के शुभ अवसर पर अपने आवास पर विधि-विधान और पूरी श्रद्धा के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा भगवान भास्कर को ऊषा अर्घ्य अर्पित किया।

नई दिल्‍ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पटना में छठ महापर्व के आखिरी दिन ऊषा अर्घ्य के शुभ अवसर पर अपने आवास पर विधि-विधान और पूरी श्रद्धा के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा भगवान भास्कर को ऊषा अर्घ्य अर्पित किया।

इस अवसर पर उन्होंने छठी मैया से सभी देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं दी।

नितिन नवीन ने कहा, "मैं भास्कर और छठी मैया को प्रणाम करता हूं। उनके आशीर्वाद से ही हम चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन पर्व का सफलतापूर्वक समापन कर पाए। मैं देशवासियों और बिहारवासियों के लिए प्रार्थना करता हूं कि छठी मैया का आशीर्वाद हम सभी पर इसी प्रकार बना रहे और हम हर वर्ष इसी ऊर्जा और शक्ति के साथ इस महा अनुष्ठान को संपन्न कर सकें। आज बिहार का स्वच्छता, शुद्धता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरे देश और दुनिया तक पहुंच रहा है। बिहार का यह महापर्व उसकी कीर्ति और संस्कृति को पूरे विश्व में स्थापित कर रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं सभी बिहारवासियों और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश विकास के साथ-साथ अपनी विरासत और संस्कृति को भी आगे बढ़ा रहा है। बिहार के इस महापर्व को हम उसके अनुशासन, शुद्धता, पवित्रता और स्वच्छता के संदेश के साथ हर वर्ष इसी शक्ति और ऊर्जा से मनाते रहें। मैं पुनः भगवान भास्कर और छठी मैया को प्रणाम करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि हम सभी को पूरे वर्ष इसी तरह काम करने की ऊर्जा मिलती रहे।

नितिन नवीन ने कहा, "मैं मानता हूं कि जब भी भगवान की आराधना करें, तो पूरे विश्वास और सच्चे मन से करें। कर्म और धर्म दोनों अलग-अलग हैं। धर्म हमें आगे बढ़ने के लिए ताकत, ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण देता है, जबकि कर्म हमें उसका परिणाम देता है। इसलिए मैं मानता हूं कि हमने धर्म का पालन कर लिया है, अब कर्म करने का समय है।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Date & Time : 2026-11-16 21:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News