Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

धर्मेंद्र को पहली बार देखकर क्या सोचती थीं हेमा मालिनी? खुद किया खुलासा


मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अपने दौर की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रहे हैं। दोनों ने साथ में 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'आजाद', 'दिल्लगी' और 'द बर्निंग ट्रेन' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अपने दौर की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रहे हैं। दोनों ने साथ में 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'आजाद', 'दिल्लगी' और 'द बर्निंग ट्रेन' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।

सिमी गरेवाल के शो 'रेंडेवू विद सिमी गरेवाल' में बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र को पहली बार देखकर उनके मन में क्या ख्याल आया था।

सिमी ने हेमा से पूछा, "आप पहली बार धर्मेंद्र से कहां मिली थीं और उनके बारे में आपकी पहली राय क्या थी?"

इस पर हेमा मालिनी ने कहा कि जब उन्होंने धर्मेंद्र को पहली बार देखा तो उन्हें लगा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना हैंडसम आदमी पहले कभी नहीं देखा।

उन्होंने कहा, "मैं उनसे पहली बार एक फिल्म के प्रीमियर में मिली थी। उन्हें देखकर मुझे लगा कि मैंने अपनी जिंदगी में इतना हैंडसम आदमी कभी नहीं देखा। वह बहुत ही आकर्षक और अच्छे दिखने वाले थे। बाद में मैंने सुना कि उन्होंने भी मेरे बारे में कुछ ऐसा ही कहा था। फिर मुझे उनके और दूसरे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।"

इसके बाद सिमी ने पूछा, "जब आप उन्हें जानने लगीं और उनके साथ काम करने लगीं तो उनकी कौन-सी बात आपको सबसे ज्यादा पसंद आई?"

इस पर हेमा ने जवाब दिया, "वह बहुत प्यार करने वाले, स्नेही और बेहद विनम्र इंसान हैं। मुझे उनकी यही खूबियां पसंद हैं। मैं कई हीरो के साथ काम कर रही थी, लेकिन हमेशा उनके जैसे किसी इंसान के साथ काम करने का इंतजार करती थी।"

बातचीत आगे बढ़ने पर सिमी ने पूछा कि आखिर ऐसी कौन-सी बात थी, जिसकी वजह से उन्होंने धर्मेंद्र के रिश्ते को स्वीकार किया।

इस पर हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र उन्हें किस तरह अपने प्यार का एहसास कराते थे।

उन्होंने कहा, "वह हमेशा कहते थे कि वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मैं बस कहती थी, ठीक है, ठीक है। मैं उनकी बातों को ज्यादा भाव नहीं देती थी, क्योंकि मुझे इसके परिणामों का अंदाजा था, लेकिन किसी लड़की के लिए इतने आकर्षक व्यक्ति का आकर्षण नजरअंदाज करना आसान नहीं होता।"

हेमा ने आगे कहा, "हम लगातार फिल्मों में काम कर रहे थे। रोज दो-तीन शिफ्ट में शूटिंग होती थी। स्वाभाविक रूप से जब आप एक ही व्यक्ति के साथ लगातार काम करते हैं, मुंबई में शूटिंग करते हैं और आउटडोर लोकेशनों पर भी साथ जाते हैं तो एक-दूसरे के करीब आना स्वाभाविक हो जाता है।"

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News