भोपाल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन यात्रा' को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह सनातन यात्रा के नाम पर अपनी राजनीतिक साख बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उन्हें यात्रा करनी ही है तो अयोध्या के साथ-साथ काशी और मथुरा की भी यात्रा करनी चाहिए।
![]()
भोपाल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन यात्रा' को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह सनातन यात्रा के नाम पर अपनी राजनीतिक साख बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उन्हें यात्रा करनी ही है तो अयोध्या के साथ-साथ काशी और मथुरा की भी यात्रा करनी चाहिए।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह को अब हिंदू धर्म याद आ रहा है। वह बाबा महाकाल से अयोध्या तक की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा था, तब दिग्विजय सिंह को रामजी की याद क्यों नहीं आई? उस समय तो वह हमेशा रामजी के विरोध में ही बोलते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब दिग्विजय सिंह जी के राजनीतिक जीवन का अंतिम पड़ाव चल रहा है। वह खुद को और अपने बेटे को स्थापित करने की तैयारी में यह यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि अगर उन्हें यात्रा ही करनी है तो मथुरा और काशी अभी बाकी है। उन्हें मथुरा की यात्रा करनी चाहिए और भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की बात करनी चाहिए। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम भी उनका सहयोग करेंगे। उन्हें मथुरा और कन्हैया की बात करनी चाहिए।
गौतम टेटवाल ने आगे कहा, "वह सिर्फ खुद को स्थापित करने के लिए यात्रा कर रहे हैं। मेरा सुझाव है कि उन्हें काशी और मथुरा की यात्रा करनी चाहिए, वहां मत्था टेकना चाहिए और कहना चाहिए कि मथुरा-काशी अभी बाकी है।"
दूसरी ओर, मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह हिंदू और सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं। उनका उद्देश्य क्या है? जिस प्रकार से वह रोज एक नया विवाद खड़ा कर रहे हैं, उससे पूरी दुनिया में हिंदुत्व और सनातन के खिलाफ गलत संदेश जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के माध्यम से वह यह काम कर रहे हैं। यही वह दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने कभी जाकिर नाइक का महिमामंडन किया था और उसे हीरो बताया था।
विश्वास सारंग ने स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की यह यात्रा जाकिर नाइक द्वारा स्पॉन्सर्ड की गई है। जाकिर नाइक लिख रहा है और रोज दिग्विजय सिंह हिंदुत्व और सनातन को बदनाम कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से आपत्तिजनक है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
--आईएएनएस
पीआईएम/एबीएम
Leave A Reviews