Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला


नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

यह शो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था और दिलजीत के 'ऑरा टूर' की शुरुआत दिल्ली से होनी थी।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले शो की अनुमति सुरक्षा कारणों के चलते नहीं दी गई है। फिलहाल, इस फैसले को लेकर आयोजकों की ओर से किसी नए कार्यक्रम या वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले यह कॉन्सर्ट 1 नवंबर को आयोजित होने वाला था, लेकिन 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी से जुड़ी संवेदनशीलता के कारण इसे 30 अक्टूबर को रखा गया, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।

दिलजीत ने 24 सितंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को होने वाले अपने कॉन्सर्ट को लेकर भी बात की थी।

उन्होंने कहा था, ''दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम भारत में है और एक विदेशी बैंड ने वहां अपना शो हाउसफुल किया था। जब भारत में इतना बड़ा स्टेडियम है, तो वहां पंजाबियों को भी परफॉर्म करना चाहिए।''

दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा वर्ल्ड टूर' उनके लाइव परफॉर्मेंस के म्यूजिक और एनर्जी को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है। इस टूर के तहत वह दिल्ली के बाद इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, चंडीगढ़ और कोलकाता में परफॉर्म करेंगे।

दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर (सी21 इस्टेट), 21 नवंबर को अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम), 27 नवंबर को मुंबई (महालक्ष्मी रेस कोर्स), 29 नवंबर को बेंगलुरु (नाइस ग्राउंड्स) और 5 दिसंबर को चंडीगढ़ (टीबीए) में परफॉर्म करने वाले हैं।

इस टूर को को-प्रोड्यूस और प्रमोशन बुक माय शो लाइव कर रहा है।

दिलजीत दोसांझ ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत पंजाबी एल्बम से की थी। उनके लोकप्रिय गानों में 'बॉर्न टू शाइन', 'जी.ओ.ए.टी.', 'पटियाला पेग', 'लवर', 'किन्नी किन्नी', 'डू यू नो', 'लाएंबदगिनी', 'प्रॉपर पटोला', 'इश्क दी बाजियान', 'जिंद माही' और 'पंज तारा' शामिल हैं। संगीत के साथ-साथ उन्होंने पंजाबी और हिंदी फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

साल 2024 में उनके 'दिल-लुमिनाटी टूर' ने दुनियाभर में उनके कॉन्सर्ट की लोकप्रियता को और बढ़ाया था। इस टूर के दौरान कनाडा के वैंकूवर स्थित बीसी प्लेस में उनका शो हाउसफुल रहा था।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-22 14:50:09

Share:

Leave A Reviews

Related News