Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली: भारत मंडपम में समिट रिहर्सल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई सड़कों पर रहेगा प्रतिबंध


नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को भारत मंडपम में बुधवार को होने वाली हाई-लेवल समिट रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को भारत मंडपम में बुधवार को होने वाली हाई-लेवल समिट रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।

पुलिस ने यात्रियों को आगाह किया है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजधानी की कई महत्वपूर्ण सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध, डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही लागू रह सकती है।

आगामी इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस समिट और इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की तैयारियों के तहत आयोजित की जा रही है। ये दोनों कार्यक्रम 28 मई से 1 जून के बीच भारत मंडपम में आयोजित होंगे।

एडवाइजरी में यात्रियों से कहा गया है कि वे रिहर्सल के दौरान अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

पुलिस ने खासतौर पर लोगों को रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। बताया गया है कि रिहर्सल के दौरान ये दोनों सड़कें दोनों दिशाओं में चालू रहेंगी।

उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राजघाट और सराय काले खां होते हुए रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है ताकि सफर आसान रहे।

इसी तरह पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों को धौला कुआं, मोती बाग और भीकाजी कामा प्लेस के रास्ते रिंग रोड का उपयोग करने को कहा गया है, ताकि प्रतिबंधित इलाकों के आसपास जाम से बचा जा सके।

पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सराय काले खां और बारापुला-आश्रम चौक कॉरिडोर के जरिए रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। उम्मीद है कि यह मार्ग ट्रैफिक प्रतिबंधों के दौरान चालू रहेगा।

एडवाइजरी में यह भी साफ किया गया है कि एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए एनएच-8 कॉरिडोर और धौला कुआं से गुजरने वाली गुरुग्राम रोड खुली रहेगी, जिससे एयरपोर्ट जाने वाले ट्रैफिक पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रिहर्सल के दौरान नई दिल्ली जिले में प्रवेश केवल रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग से ही संभव हो सकता है। वहीं, एसपी मार्ग और मथुरा रोड जैसी प्रमुख सड़कें ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार प्रभावित या अस्थायी रूप से बंद रह सकती हैं।

तिलक मार्ग के डब्ल्यू-पॉइंट से कनॉट प्लेस जाने वाले यात्रियों को प्रभावित मार्ग से बचने और सिकंदरा रोड या डीडीयू मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि राजीव चौक का आउटर सर्कल और कनॉट प्लेस क्षेत्र संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग और बाराखंभा रोड के जरिए पहुंच योग्य रहेगा।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाने वाले लोगों को ट्रैफिक प्रतिबंधों से बचने के लिए शेख अब्दुल रहमान मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

इसी तरह सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट जाने वाले लोगों को कोर्ट परिसरों तक पहुंचने के लिए तिलक मार्ग का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

रिहर्सल के दौरान भारत मंडपम आने वाले लोगों को अपने वाहन भैरों मंदिर पार्किंग में पार्क करने और केवल गेट नंबर 4 और 10 से प्रवेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि कैब पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट्स तथा डीटीसी बस स्टॉप गेट नंबर 4 और 10 के पास संचालित होंगे। ऐप आधारित टैक्सी सेवाएं भी इन्हीं निर्धारित प्रवेश बिंदुओं से चलेंगी।

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यात्री डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की रियल-टाइम जानकारी के लिए ऑनलाइन नेविगेशन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।

साथ ही डिजिटल नेविगेशन सिस्टम पर वॉइस अलर्ट भी जारी किए जाएंगे, ताकि प्रभावित मार्गों के पास पहुंचने से पहले यात्रियों को चेतावनी मिल सके।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News