Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली दुष्कर्म मामले का आरोपी आसिफ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो आरोपियों से पूछताछ जारी


नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्तरी दिल्ली के जॉइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्तरी दिल्ली के जॉइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने यह जानकारी दी।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने पत्रकारों को बताया, "कल शाम हमें एक पीसीआर कॉल मिली कि फरीदाबाद की एक 17 साल की लड़की दोस्त के साथ यहां आई थी। वे पहले एक मंदिर गए और फिर आस्था कुंज पार्क पहुंचे, जहां उन्हें तीन लोग मिले। इन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और पुलिस अफसरों व वकीलों जैसी भाषा में बात की। उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और आरोप है कि लड़की के साथ एक-एक कर दुष्कर्म किया।"

जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया, "हमें लड़की से यह शिकायत मिली है। उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है। आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी, आसिफ को पकड़ा गया। दो और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनका नाम हेमंत है। हेमंत और उसके भाई से पूछताछ जारी है। हमारी ओर से पारदर्शी तरीके से जांच की जा रही है। तीनों एक दूसरे को जानते हैं। ये लोग एक दूसरे को कैसे जानते हैं यह जांच का विषय है।"

एडवोकेट जे.आर. धनखड़ नाम के एक शख्स ने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया, "श्रीनिवासपुरी में मेरे दो बेटे रहते हैं। आज सुबह 7-8 बजे के बीच पुलिस उनके पास पहुंची और बोली कि हमारे साथ चलो। एक बच्चे ने मेरे को फोन किया कि पुलिस मुझे ले जा रही है। पुलिस की ओर से उनके साथ मारपीट की गई है। उनसे जबरदस्ती बयान लिए जा रहे हैं, यह किसी की कोई बड़ी साजिश है। इन लोगों ने दुष्कर्म किया है। मेरे बड़े बेटे का नाम एडवोकेट हेमंत सिंह है और छोटे का नाम मुकेश सिंह है।"

एडवोकेट जे.आर. धनखड़ ने कहा, "हमारे बच्चों का करियर खराब करने के लिए किसी ने साजिश रची है। मुझे उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, बतौर वकील तो मिल सकता हूं। हमारा आरोपी आसिफ से कोई ताल्लुक नहीं है।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Date & Time : 2026-09-22 16:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News