Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली: एनडीएमसी के अध्यक्ष ने सांगली अपार्टमेंट्स को घोषित किया ‘अनुपम कॉलोनी’


नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (एनडीएमसी) के अध्यक्ष केशव चंद्र ने सोमवार को कोपरनिकस मार्ग स्थित सांगली अपार्टमेंट्स को 'अनुपम कॉलोनी' घोषित किया। इसके साथ ही उन्होंने एक पट्टिका का अनावरण किया। यह सम्मान उन समुदायों को दिया जाता है, जो कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (एनडीएमसी) के अध्यक्ष केशव चंद्र ने सोमवार को कोपरनिकस मार्ग स्थित सांगली अपार्टमेंट्स को 'अनुपम कॉलोनी' घोषित किया। इसके साथ ही उन्होंने एक पट्टिका का अनावरण किया। यह सम्मान उन समुदायों को दिया जाता है, जो कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

'अनुपम कॉलोनी' एनडीएमसी द्वारा दिया जाने वाला एक प्रमाणन/टैग है, जो उन कॉलोनियों को मिलता है जो जीरो-वेस्ट और आत्मनिर्भर जीवनशैली के उच्च मानकों को पूरा करती हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सांगली अपार्टमेंट्स ने लगभग 100 प्रतिशत कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण की उपलब्धि हासिल की है, जिसमें हर घर जिम्मेदार कचरा प्रबंधन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।

केशव चंद्र ने कहा कि यह पहल समुदाय आधारित पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने और नई दिल्ली को स्वच्छ, हरित और टिकाऊ शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सबसे महत्वपूर्ण बात यहां के निवासियों का उत्साह, ऊर्जा और भागीदारी है। आप देख सकते हैं कि एयर कमोडोर स्वयं यहां मौजूद हैं और हर स्तर पर लोगों की भागीदारी बहुत सक्रिय रही है।

उन्होंने आगे कहा कि इसी भागीदारी के कारण यह उपलब्धि इतनी कम समय में हासिल हो सकी।

इससे पहले एनडीएमसी ने जोर बाग, न्यू मोटी बाग, डी-1, डी-2, सत्या सदन ऑफिसर्स फ्लैट्स, भारती नगर, अराधना (बर्मा शेल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी) और बापू धाम जैसी कई कॉलोनियों को भी 'अनुपम कॉलोनी' का दर्जा दिया है।

केशव चंद्र ने बताया कि नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाने और जिम्मेदार कचरा निपटान को प्रोत्साहित करने के लिए कई 'अनुपम कॉलोनियों' ऐसे सेंटर बनाए गए हैं, जहां लोग कपड़े, किताबें और घरेलू सामान दान कर सकते हैं। इसके अलावा प्लास्टिक कचरा एकत्र करने के लिए वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है, जिससे प्लास्टिक बोतलें वापस करने पर प्रोत्साहन मिलता है।

घरों से निकलने वाले गीले कचरे का ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर के जरिए कंपोस्ट बनाया जाता है, जिसका उपयोग पार्कों और हरियाली के रखरखाव में किया जाता है।

वहीं सूखे पत्तों और बागवानी कचरे से पर्यावरण अनुकूल ब्रिकेट्स बनाए जाते हैं, जिससे 'वेस्ट टू वेल्थ' मॉडल को बढ़ावा मिलता है।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News