नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। मानसून सीजन खत्म होने के समय भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 और 4 सितंबर को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
![]()
नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। मानसून सीजन खत्म होने के समय भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 और 4 सितंबर को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके बाद 5 से 8 सितंबर तक मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। बारिश के कारण तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, जिससे एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
आईएमडी के पूर्वानुमान में 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन मध्यम बारिश के साथ सामान्य रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोनों दिनों के लिए स्थानीय मौसम रिपोर्ट में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।
5 सितंबर को तापमान 33 और 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि आर्द्रता 80 और 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 6 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा।
7 सितंबर को तापमान 32 और 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान भी है। यानी अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में मौसम सुहावना रहने की संभावना है।
वायु गुणवत्ता की बात करें, तो नोएडा के उपलब्ध मॉनिटरिंग स्टेशनों में सेक्टर-125 का वायु गुणवत्ता स्तर 60, सेक्टर-62 का 47 और सेक्टर-116 का 89 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि नोएडा में फिलहाल हवा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बनी हुई है। गाजियाबाद में भी कई स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता संतोषजनक नजर आई। गोविंदपुरम में 51, इंदिरापुरम में 32, लोनी में 60, संजय नगर में 31, वसुंधरा में 48 और वेद विहार-लोनी में 88 का स्तर दर्ज किया गया।
दिल्ली के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों में भी अधिकांश स्थानों पर स्थिति नियंत्रण में नजर आई। कैंटोनमेंट एरिया में 36, सीआरआरआई मथुरा रोड में 42, डीटीयू में 47, बवाना में 56, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 65, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 67 और चांदनी चौक में 82 का स्तर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत अधिक रहा। बुराड़ी क्रॉसिंग में 107 और आया नगर में 203 दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि दिल्ली के सभी इलाकों में वायु गुणवत्ता एक समान नहीं है।
--आईएएनएस
पीकेटी/वीकेयू
Leave A Reviews