Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन बारिश के आसार, शुक्रवार के लिए आईएमडी का येलो अलर्ट

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से लोगों को जलभराव, यातायात और ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की स्थिति को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), दिल्ली के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. नरेश यादव ने गुरुवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि एक्टिव मानसून की वजह से दिल्ली में आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि अगर हम बीते दिनों के मौसम को लेकर बात करें तो अभी एक 'वेलमार्क प्रेशर एरिया' बना हुआ है, जो बुधवार को नॉर्थ-वेस्ट और मध्य-प्रदेश क्षेत्र में था। वहीं, गुरुवार को यह साउथ-वेस्ट और यूपी के क्षेत्र में है। इसके साथ ही मानसून का जो अपना एक अनुकूल रूप होता है, वह बंगाल की खाड़ी तक और गंगानगर के आसपास बना हुआ है।

इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से भी देश के विभिन्न क्षेत्रों में नमी आ रही है। इसी वजह से देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में बीते दिनों के साथ-साथ आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि 'वेलमार्क प्रेशर एरिया' के कारण बुधवार को यूपी के क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने आने वाले दिनों की बात करते हुए कहा कि आईएमडी का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मध्यम से भारी स्तर की बारिश की संभावना रही। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इसके अलावा, शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए हमने दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम की बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड में गुरुवार को भी भारी से अत्यधिक भारी बारिश रिपोर्ट हुई है। उत्तराखंड में बारिश को लेकर गुरुवार सहित शुक्रवार को भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News