Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, ग्रीन जोन में पहुंचा एक्यूआई


नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मानसून की सक्रियता के बीच हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर की हवा में कुछ हद तक सुधार देखने को मिला है, जिसके चलते राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) फिलहाल ग्रीन जोन में बना हुआ है।

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मानसून की सक्रियता के बीच हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर की हवा में कुछ हद तक सुधार देखने को मिला है, जिसके चलते राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) फिलहाल ग्रीन जोन में बना हुआ है।

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। स्थानीय मौसम रिपोर्ट के अनुसार, दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग समय पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वातावरण में नमी भी काफी अधिक रहेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 6 सितंबर को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की तीव्रता कम रहने का अनुमान है। इस दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं दिखाई गई है।

7 सितंबर को मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 8 सितंबर को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर 80 और 50 प्रतिशत तक रह सकता है। बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों की हवा में स्पष्ट सुधार दिखाई दे रहा है।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक आनंद विहार में एक्यूआई 77, अशोक विहार में 104, आयानगर में 44, बवाना में 49, बुराड़ी क्रॉसिंग में 43, कैंटोनमेंट एरिया में 55, चांदनी चौक में 82, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 60 और सीआरआरआई मथुरा रोड में सबसे कम 38 दर्ज किया गया है।

नोएडा में उपलब्ध सभी चार सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की स्थिति संतोषजनक नजर आ रही है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 50, सेक्टर-62 में 42, सेक्टर-1 में 86 और सेक्टर-116 में 81 दर्ज किया गया है। इनमें सेक्टर-62 की हवा सबसे बेहतर स्थिति में रही, जबकि सेक्टर-1 का एक्यूआई 86 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी बारिश के बाद प्रदूषण स्तर नियंत्रण में है। गोविंदपुरम में एक्यूआई 46, इंदिरापुरम में 39, लोनी में 52, संजय नगर में 39, वसुंधरा में 52 और वेद विहार-लोनी में 86 दर्ज किया गया है। गाजियाबाद में सबसे कम एक्यूआई 39 इंदिरापुरम और संजय नगर में दर्ज हुआ।

आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार को गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश लोगों को प्रभावित कर सकती है, जबकि रविवार के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने और 7 से 8 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

--आईएएनएस

पीकेटी/वीकेयू

Date & Time : 2026-09-05 09:50:02

Share:

Leave A Reviews

Related News