Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली एनसीआर में हवा सुधरी, पिछले पांच साल में सितंबर में एक्यूआई घटकर 102 पर आया


नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार का ट्रेंड जारी है। राजधानी ने इस साल 2026 के सितंबर महीने में पिछले 5 सालों का सबसे कम औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया है।

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार का ट्रेंड जारी है। राजधानी ने इस साल 2026 के सितंबर महीने में पिछले 5 सालों का सबसे कम औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया है।

आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में दिल्ली का मासिक औसत एक्यूआई 102 रहा, जबकि 2025 में 105, 2024 में भी 105, 2023 में 108 और 2022 में 104 था। यानी इस बार सितंबर की हवा पिछले 5 सालों में सबसे साफ रही।

सिर्फ सितंबर ही नहीं, पूरे साल की हवा भी बेहतर है। जनवरी से सितंबर (28 सितंबर तक) की अवधि में इस साल 2026 में 194 दिन ऐसे रहे जब दैनिक औसत एक्यूआई 200 से कम यानी 'मध्यम' श्रेणी में रहा। यह पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2025 में 187 दिन, 2024 में 188 दिन, 2023 में 193 दिन और 2022 में सिर्फ 146 दिन ही हवा इस श्रेणी में थी।

वहीं, खराब हवा वाले दिनों में भी बड़ी गिरावट आई है। जनवरी-सितंबर 2026 में 'खराब से लेकर बेहद खराब प्लस' वाले दिन सिर्फ 79 दिन रहे, जो पिछले 5 सालों में सबसे कम हैं। 2025 में 86 दिन, 2024 में 86 दिन, 2023 में 80 दिन और 2022 में 127 दिन हवा बेहद खराब श्रेणी में थी।

पीएम2.5 के स्तर में भी सुधार देखा गया है। जनवरी से सितंबर तक दिल्ली में पीएम2.5 का औसत 69 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो 2022 के बाद से सबसे कम है। पिछले साल 2025 में भी 69 था, लेकिन 2024 में 81, 2023 में 73 और 2022 में 80 माइक्रोग्राम था।

सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है और आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के प्रयासों को तेज किया जाएगा।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-01 00:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News