Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, चार दिनों तक गर्मी से राहत के आसार; येलो अलर्ट जारी


नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में तेज हवाओं, गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में तेज हवाओं, गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, 13 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद, 14 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज-चमक विकसित होने की संभावना जताई है। 15 जून को तापमान 39/25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, 16 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी बादलों के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

इसी तरह, 17 और 18 जून को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोनों दिनों में मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है और फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम में आए बदलाव का सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण तंत्र के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-नोएडा के अधिकांश मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई ग्रीन और संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में अलीपुर 61, आनंद विहार 100, अशोक विहार 80, बवाना 92, बुराड़ी क्रॉसिंग 78, कैंटोनमेंट एरिया 71, चांदनी चौक 85, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 67, सीआरआरआई मथुरा रोड 71 और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 54 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वहीं, नोएडा के चारों सक्रिय स्टेशनों पर भी वायु गुणवत्ता काफी बेहतर रही। सेक्टर-125 में एक्यूआई 73, सेक्टर-62 में 72, सेक्टर-1 में 81 और सेक्टर-116 में 73 दर्ज किया गया। ये सभी आंकड़े संतोषजनक श्रेणी में हैं।

लगातार हो रही बारिश, तेज हवाओं और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता सामान्य से कहीं बेहतर है और लोगों को पहाड़ी इलाकों जैसी अपेक्षाकृत स्वच्छ हवा का अनुभव हो रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। ऐसे में एनसीआर के निवासियों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि, विभाग ने लोगों को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

--आईएएनएस

पीकेटी/पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News