Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली हादसे पर गृह मंत्री शाह समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख, तेजी से चल रहा राहत-बचाव कार्य


नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है। नेताओं ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है। नेताओं ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस आयुक्त और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक से बात कर मौके की स्थिति की जानकारी ली।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने भी हादसे पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा कि सत्य निकेतन में इमारत ढहने की यह दुखद घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना की।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से वह गहरे दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सिंधिया ने सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से हादसे और रेस्क्यू अभियान की विस्तृत जानकारी ली।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुई इमारत करीब 40 से 50 वर्ष पुरानी थी। इमारत में एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं तथा इसका उपयोग पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में किया जा रहा था। घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का कार्य चल रहा था। राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-09-06 19:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News