Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली: जाफराबाद में 4 घंटे के भीतर सुलझा हत्या का मामला, नाबालिग समेत दो आरोपी पकड़े गए


नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद थाने की पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले को महज चार घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पकड़ लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद थाने की पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले को महज चार घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पकड़ लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की रात करीब 10:15 बजे जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली कि चाकू लगने से घायल एक युवक को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान साहिल (19 वर्ष) पुत्र फहीम निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह चौहान बांगर की गली नंबर-4 स्थित एक पाउडर कोटिंग फैक्ट्री में काम करता था और वहीं रहता भी था।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक पर उसी फैक्ट्री में काम करने वाले उसके एक सहकर्मी ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया था। सूचना मिलते ही फोरेंसिक साइंस टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए।

मामले में एफआईआर 7 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत जाफराबाद थाने में दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच करते हुए अहम सुराग जुटाए। इसके बाद करीब चार घंटे के भीतर मुख्य आरोपी साहिल (21 वर्ष) निवासी गौतमपुरी, दिल्ली, और उसके 15 वर्षीय नाबालिग साथी को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से मृतक के साथ काम कर रहा था। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर की गई एक आपत्तिजनक और गालीगलौज वाली टिप्पणी को लेकर दोनों के बीच रंजिश पैदा हो गई थी, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई और युवक की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया नाबालिग आरोपी का मित्र है और पिछले तीन दिनों से उसके साथ रह रहा था।

जाफराबाद थाने की पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अब बरामद चाकू के स्रोत और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-07 19:25:01

Share:

Leave A Reviews

Related News