नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में आग लगने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने और प्रासंगिक सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम की ओर से घटना की वजह बनी परिस्थितियों की जांच की जा रही है और आगे की पूछताछ जारी है।
![]()

शनिवार को कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन को एक स्कूल से आग लगने की पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 12वीं कक्षा की लगभग 18 वर्षीय छात्रा स्कूल के गार्ड रूम के पीछे जली हुई हालत में मिली। घटनास्थल से कुछ सामग्री और छात्रा का स्कूल बैग बरामद किया गया।
आगजनी की एक दूसरी घटना शनिवार को उत्तर प्रदेश से सामने आई, जहां नोएडा में थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर मंदिर के पीछे खाने-पीने की दुकानों में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुकानों में आग लगने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट भी हुआ, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
रायपुर मंदिर के पीछे खाने-पीने की कई दुकानें संचालित हैं। शनिवार को इन दुकानों में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास की चार से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे सामान और खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडरों के कारण आग की स्थिति गंभीर होने की आशंका जताई गई। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
--आईएएनएस
डीके/वीसी
Leave A Reviews