Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली के उपराज्यपाल ने अच्छी रोशनी वाली और सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता पर बल दिया


नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। उपराज्यपाल टीएस संधू शुक्रवार को विश्व स्तरीय दिल्ली के निर्माण के लिए चार स्तंभों वाले रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान उन्होंने बेहतर रोशनी और पिंक फोर्स की तैनाती के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता पर बल दिया।

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। उपराज्यपाल टीएस संधू शुक्रवार को विश्व स्तरीय दिल्ली के निर्माण के लिए चार स्तंभों वाले रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान उन्होंने बेहतर रोशनी और पिंक फोर्स की तैनाती के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता पर बल दिया।

उपराज्यपाल ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय शहर बनने के लिए एआई-सक्षम उत्तरदायी नागरिक सेवाओं, अपशिष्ट-मुक्त पड़ोस और जन भागीदारी को एक साझा नागरिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना भी आवश्यक होगा।

एनडीएमसी कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि हमारे अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता शहर के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं। 'विकसित भारत' के लिए 'विकसित दिल्ली' के निर्माण में उनकी सुरक्षा, सम्मान, कल्याण और संस्थागत समर्थन सर्वोपरि होना चाहिए।

इस अवसर पर एनडीएमसी के अध्यक्ष कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, विधायक और एनडीएमसी सदस्य वीरेंद्र सिंह कादियां, परिषद सदस्य अनिल वाल्मीकि और सरिता तोमर, सचिव राहुल सिंह, वित्तीय सलाहकार राकेश सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारी भी उपस्थित थे।

एक बयान में कहा गया कि उपराज्यपाल संधू ने एनडीएमसी कर्मचारियों से बातचीत की और राष्ट्रीय राजधानी के हृदय को स्वच्छ, हरा-भरा और सुव्यवस्थित रखने वाले सफाईकर्मियों, बागवानों, इंजीनियरों और अन्य कर्मचारियों की सराहना की।

उपराज्यपाल ने कहा कि नई दिल्ली केवल देश का प्रशासनिक केंद्र नहीं है। यह दुनिया भर से आने वाले आगंतुकों के लिए भारत का चेहरा और पहली छाप है। इसलिए राष्ट्रीय राजधानी की स्वच्छता, हरियाली, रखरखाव और समग्र रूप का अत्यधिक महत्व है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं एनडीएमसी के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों - सफाईकर्मियों, बागवानों, इंजीनियरों और विद्युत एवं रखरखाव कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करता हूं, जो नई दिल्ली को स्वच्छ, हरा-भरा और सुव्यवस्थित रखने के लिए प्रतिदिन अथक परिश्रम करते हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान एनडीएमसी द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता सराहनीय है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों पर स्वच्छता और नागरिक सेवाओं के उच्च मानकों को बनाए रखने और रोजमर्रा की जिंदगी में भी उन मानकों को बरकरार रखने की क्षमता, संपूर्ण एनडीएमसी परिवार की व्यावसायिकता और समर्पण को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' के तहत 100 प्रतिशत स्रोत पृथक्करण की उपलब्धि भी सतत अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने और स्वच्छ दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

--आईएएनएस

एमएस/

Date & Time : 2026-09-25 19:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News