Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली की बीकॉम स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक, ऐसा रहा दिव्या खोसला कुमार का सफर


मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में काफी ऐसे सितारे हैं, जिनका शुरुआती जीवन उनके फिल्मी करियर से बिल्कुल अलग रहा है। दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार का जीवन इस बात का जीता-जागता प्रमाण है।

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में काफी ऐसे सितारे हैं, जिनका शुरुआती जीवन उनके फिल्मी करियर से बिल्कुल अलग रहा है। दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार का जीवन इस बात का जीता-जागता प्रमाण है।

कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिव्या खोसला ने किस तरह म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। आइए उनके इस सफर पर एक नजर डालते हैं।

27 नवंबर को दिल्ली के पंजाबी परिवार में जन्मीं अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। अभिनेत्री के पिता की प्रिंटिंग प्रेस थी और मां अनीता खोसला एक शिक्षिका थीं। शुरुआत से ही उनके घर का माहौल पारंपरिक और अनुशासित था।

दिव्या ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की। इस दौरान अभिनेत्री ने मॉडलिंग और प्रिंट विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। कॉलेज के दिनों में भी वह पढ़ाई में अच्छी रहीं लेकिन इसी दौर में उन्होंने मॉडलिंग और प्रिंट विज्ञापनों में काम करना शुरू किया। हालांकि, अभिनेत्री के लिए यह रास्ता चुनना आसान नहीं था। दरअसल, शुरुआती दौर में उन्हें परिवार के समर्थन के साथ-साथ पिता की ओर से कुछ हिचकिचाहट का भी सामना करना पड़ा था।

इसी दौरान दिल्ली के एक होटल (ग्रैंड हयात) में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो के लिए बड़ा ऑडिशन चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में लड़कियां पहुंची थीं। दिव्या ने भी वहां ऑडिशन दिया और उनका चयन हो गया। इस वीडियो के निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू थे और चयन के कुछ ही दिनों बाद उन्हें शूटिंग के लिए बुलाया गया। शुरुआती काम से आत्मविश्वास बढ़ने और मॉडलिंग के अवसर मिलने के बाद दिव्या आगे बढ़ने के लिए मुंबई चली गईं। मुंबई में उन्होंने ऑडिशन दिए, संघर्ष किया और फिर उन्हें बड़े म्यूजिक वीडियो मिले।

मुंबई आने के शुरुआती दौर में ही उन्हें सलमान खान के साथ म्यूजिक वीडियो 'हनी हनी' (जिसे 'जिद ना करो ये दिल का मामला है' के रूप में भी जाना जाता है) में काम करने का मौका मिला। इससे उन्हें इंडस्ट्री में अच्छी पहचान मिली। 2003 में वे अभिजीत भट्टाचार्य के मशहूर गाने "कभी यादों में आऊं" के म्यूजिक वीडियो में दिखाई दीं, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। म्यूजिक वीडियो की सफलता के बाद दिव्या के लिए फिल्मों के दरवाजे खुल गए और साल 2004 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'लव टुडे' की थी।

बॉलीवुड में उन्होंने 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म के दौरान दिव्या खोसला कुमार की टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार से मुलाकात हुई थी, जो उन्हें पहली नजर में ही पसंद करने लगे थे और कुछ समय बाद जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर में भूषण कुमार के साथ वह विवाह के बंधन में बंध गईं। शादी के बाद दिव्या ने कुछ समय के लिए अभिनय से दूरी बनाई और 2011 में दोनों के बेटे रुहान का जन्म हुआ। बाद में दिव्या ने निर्देशन और निर्माण में कदम रखा और फिर अभिनय में भी वापसी की।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Date & Time : 2026-11-26 17:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News