Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली की जनता को एच1एन1 से घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री पंकज सिंह


नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि एच1एन1 से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग इससे ठीक होकर वापस अपने घर लौट रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत की।

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि एच1एन1 से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग इससे ठीक होकर वापस अपने घर लौट रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत की।

पंकज सिंह ने कहा कि हमने दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और एनडीएमसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। हमारी बैठक का केंद्र बिंदु एच1एन1 और डेंगू था। हमने दिल्ली के हालात को जानने की कोशिश की। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में हैं। हमारी स्वास्थ्य तैयारियां पूरी हैं। मरीज आ रहे हैं और ठीक होकर जा रहे हैं। स्वास्थ्य मोर्चे पर किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हालात पूरी तरह से काबू में है। मैं दिल्ली की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी तैयारियां पूरी हैं।

मंत्री के मुताबिक, अब तक एच1एन1 के 2308 मामले सामने आए हैं। दूसरे वैरिएंट के 600 मामले सामने आए हैं। हमने डेंगू के भी 2200 मामले चिन्हित किए हैं। इसमें कई मरीज आए हैं, जिन्होंने खुद को बुखार होने की शिकायत की थी। इसके बाद उनका ट्रीटमेंट किया गया। अब उनकी हालत ठीक है। केंद्र सरकार की एडवाइजरी को हमने दिल्ली के अस्पतालों में भेजा है, जिसमें कहा गया है कि मास्क लगाकर रखें और सोशल मीडिया डिस्टेसिंग अपनाएं, ताकि संक्रमण का प्रचार रुके। अब तक किसी भी मरीज की डेथ नहीं हुई है। सभी सामान्य अवस्था में हैं। सभी का उपचार चल रहा है, सभी ठीक हो रहे हैं। सरकार पूरी तरह से सजग है। भाजपा की सरकार काम करने वाली सरकार है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास डॉक्टर, दवाई की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि कहीं पर कोई कमी नहीं हो। हमने आज की बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को बुलाया था। हमने लोगों को जागरूक करने का काम किया।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इस पूरी स्थिति को लेकर रिव्यू बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रूपरेखा निर्धारित की जाएगी। मैं दिल्ली की जनता को यही कहना चाहूंगा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News