Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली की सामान्य लड़की से बॉलीवुड-साउथ की स्टार बनीं भूमि चावला, संघर्ष से मिली पहचान


मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सिनेमा की दुनिया में अपने चेहरे की संजीदगी और मासूमियत भरी मुस्कान के साथ अभिनेत्री भूमि चावला ने पहली फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में धमाल मचा दिया था। फिल्म 'तेरे नाम' में उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों में गहरा छाप छोड़ा था।

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सिनेमा की दुनिया में अपने चेहरे की संजीदगी और मासूमियत भरी मुस्कान के साथ अभिनेत्री भूमि चावला ने पहली फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में धमाल मचा दिया था। फिल्म 'तेरे नाम' में उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों में गहरा छाप छोड़ा था।

अभिनेत्री ने हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम करके अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले ही घर-घर में नाम बना चुकी थी। दरअसल, अभिनेत्री ने मॉडलिंग के दिनों में फेयर क्रीम में विज्ञापन के तौर पर काम किया था, जिसके बाद वे घर-घर में मशहूर हो गई थीं और यही विज्ञापन उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना था।

21 अगस्त 1978 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में जन्मी अभिनेत्री भूमि चावला सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता कर्नल अहंकार चावला भारतीय सेना में अधिकारी थे और उनकी माता का नाम बाली है। उनके परिवार में एक भाई और बहन भी हैं।

उनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज लाइफ में अभिनेत्री को काफी कॉम्प्लीमेंट्स मिलते थे। इन सब से प्रभावित हो कर उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने का मन बनाया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद भूमिका ने मुंबई का रुख किया जिसके बाद उन्हें कमर्शियल फिल्म्स और म्यूजिक वीडियो एल्बम्स के ऑफर मिलने लगे।

इसी दौरान भूमिका को जी टीवी पर प्रसारित टीवी सीरियल हिप हिप हुर्रे में काम मिल गया था। सीरियल हिप हिप हुर्रे ने भूमिका को उस वक्त का एक चर्चित चेहरा बना दिया था। इसके अलावा, भूमि चावला ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था।

उन्होंने साल 2000 में तेलुगु फिल्म 'युवकुडु' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की। वर्ष 2001 में आई तेलुगु फिल्म 'कुशी' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने 'ओक्काडु' और 'सिम्हाद्रि' जैसी कई सफल दक्षिण भारतीय फिल्में दीं।

साल 2003 में उन्होंने निर्देशक सतीश कौशिक की फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और उन्हें रातों-रात बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली। इस फिल्म में दर्शकों को भूमि चावला और सलमान खान की जोड़ी काफी पसंद आई थी।

इसके बाद उन्होंने 'रन', 'दिल ने जो भी कहा', 'गांधी माई फादर' और बाद में एमएस धोनी की बायोपिक ('एम एस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी') जैसी फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री हाल ही में फिल्म 'यूफोरिया' में नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी मां का दमदार किरदार निभाया था, जो अपने बेटे के कुकर्मों से बचाने के बजाय उसे सजा दिलाती है।

दरअसल, अभिनेत्री ने फिल्म में एक सम्मानित और प्रमुख स्कूल की प्रिंसिपल के रूप में नजर आती हैं। उनकी दुनिया तब बिखर जाती है जब उन्हें पता चलता है कि एक क्रूर यौन उत्पीड़न मामले में उनका अपना बेटा विकास मुख्य आरोपी है। अपने बेटे को बचाने के बजाय, वह एक मां के रूप में अपनी नैतिक जवाबदेही और सामाजिक जिम्मेदारी का सामना करती हैं।

--आईएएनएस

एनएस/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News