Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी 2,500 रुपए की पहली किस्त

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल 1 अगस्त से शुरू होगा। पात्र महिलाएं पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगी और आवेदन व सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रक्षाबंधन के अवसर पर लाभार्थियों को 2,500 रुपए की पहली किस्त जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिलाओं से किया गया एक और वादा पूरा किया है। 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत हर महीने मिलने वाली 2,500 रुपए की सहायता किसी मां की दवा का सहारा बनेगी, किसी बेटी की पढ़ाई को गति देगी और किसी परिवार के रोजमर्रा के खर्च में राहत पहुंचाएगी। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दिल्ली की महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का संकल्प है।"

कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के लिए बेहद खुशी का दिन है। उन्होंने बताया कि सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल 1 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद पात्र महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग पात्रता की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार रक्षाबंधन तक लाभार्थियों के पहले समूह को पहली किस्त जारी करने का प्रयास करेगी।"

रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता संभालने के एक वर्ष से कुछ अधिक समय में ही इस महत्वपूर्ण वादे को पूरा कर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि योजना का लाभ बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं तक पहुंचेगा और इससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News