Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली में अगस्त बनेगा मनोरंजन का महीना, संगीत से कविता तक... राजधानी में एक से बढ़कर एक बड़े कार्यक्रमों का आयोजन


नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आप अगस्त 2026 में दिल्ली में होने वाले बेहतरीन इवेंट्स की तलाश कर रहे हैं, तो इस महीने राष्ट्रीय राजधानी में संगीत, कविता, कहानी और कल्चरल शोज की शानदार बहार देखने को मिलेगी। मशहूर गायकों से लेकर लोकप्रिय कवियों तक, इस बार हर उम्र के लोगों के लिए कुछ खास है। आइए जानते हैं अगस्त 2026 में दिल्ली में होने वाले उन प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में, जिन्हें आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आप अगस्त 2026 में दिल्ली में होने वाले बेहतरीन इवेंट्स की तलाश कर रहे हैं, तो इस महीने राष्ट्रीय राजधानी में संगीत, कविता, कहानी और कल्चरल शोज की शानदार बहार देखने को मिलेगी। मशहूर गायकों से लेकर लोकप्रिय कवियों तक, इस बार हर उम्र के लोगों के लिए कुछ खास है। आइए जानते हैं अगस्त 2026 में दिल्ली में होने वाले उन प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में, जिन्हें आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

रियलमी म्यूजिक फेस्ट 2026

तारीख : 29 अगस्त 2026

स्थान : यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली

दिल्ली के सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट्स में शामिल होने जा रहा रियलमी म्यूजिक फेस्ट 2026 पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट में हरियाणवी रैप के लोकप्रिय कलाकार ढांडा न्योलीवाला और अपने अलग अंदाज से संगीत के लिए पहचाने जाने वाले चार दीवारी लाइव परफॉर्म करेंगे।

ढांडा न्योलीवाला दमदार स्टेज परफॉर्मेंस और जोशीले रैप के लिए जाने जाते हैं, जबकि चार दीवारी ने एक्सपेरिमेंटल म्यूजिक से युवाओं के बीच खास पहचान बनाई है। संगीत के अलावा इस इवेंट में युवा संस्कृति, रचनात्मकता और नई तकनीक से जुड़े कई आकर्षक अनुभव भी देखने को मिलेंगे।

सोनू निगम का मोहम्मद रफी को संगीत श्रद्धांजलि कार्यक्रम

तारीख : 15 अगस्त 2026

स्थान : यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मशहूर गायक सोनू निगम महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि देंगे। इस संगीत संध्या में सोनू निगम रफी साहब के कई यादगार और सदाबहार गीतों को अपनी आवाज में पेश करेंगे। पुराने हिंदी फिल्मी गीतों के शौकीनों के लिए यह कॉन्सर्ट किसी खास तोहफे से कम नहीं होगा। सोनू निगम की दमदार गायकी और रफी साहब के अमर गीत शाम को यादगार बना देंगे।

पापोन लाइव कॉन्सर्ट

तारीख : 16 अगस्त 2026

स्थान : यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली

मशहूर गायक पापोन एक बार फिर दिल्ली में लाइव प्रस्तुति देने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में वह भारतीय लोक संगीत, आधुनिक धुनों और हिंदी फिल्मों के अपने लोकप्रिय गीतों का संगम पेश करेंगे। उनके प्रशंसकों को एक ऐसी संगीत भरी शाम का अनुभव मिलेगा, जिसमें मधुर धुनों और शानदार लाइव प्रस्तुति का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

'राजकुमारी' : नायब मिधा का लाइव कविता और कहानी कार्यक्रम

तारीख : 16 अगस्त 2026

स्थान : तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली

अगर आपको कविता, कहानी और भावनात्मक प्रस्तुतियां पसंद हैं, तो नायब मिधा का शो 'राजकुमारी' आपके लिए खास हो सकता है। इसमें वह प्रेम, रिश्ते, पहचान, आत्मसम्मान, जीवन के अनुभव और भावनात्मक सफर जैसे विषयों को बेहद सरल अंदाज में पेश करेंगी। उनकी प्रस्तुति में हास्य, कविता और कहानी का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा, जिसने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बनाया है।

पीयूष मिश्रा लाइव

तारीख : 22 अगस्त 2026

स्थान : यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली

अभिनेता, गीतकार, लेखक और कवि पीयूष मिश्रा अपनी अनूठी शैली के साथ दिल्ली में लाइव प्रस्तुति देने वाले हैं। उनके कार्यक्रम में दर्शकों को उनके चर्चित गीत, मूल कविताएं और जीवन से जुड़े गहरे विचार सुनने का मौका मिलेगा। उनकी प्रस्तुतियों में रंगमंच, साहित्य और जीवन के अनुभवों का भी गहरा असर दिखाई देगा।

अगस्त 2026 में दिल्ली का यह सांस्कृतिक कैलेंडर संगीत प्रेमियों, कविता पसंद करने वालों और लाइव कार्यक्रमों का आनंद लेने वाले लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। अगर आप इस महीने राजधानी में कुछ यादगार अनुभव लेना चाहते हैं, तो ये सभी कार्यक्रम आपकी सूची में जरूर होने चाहिए।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News