Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली में बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनसे पैसे चुराने वाले दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे दंपत्ति को गिरफ्तार किया है, जो बुजुर्ग यात्रियों को निशाना बनाकर उनसे पैसे चोरी करते थे। आरोपियों की पहचान पति सुरेश (25) और पत्नी रजनी उर्फ अंजली (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ करके अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। हाल ही में दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा में यात्रा करके एक बुजुर्ग यात्री से एक लाख रुपये चोर कर लिए थे।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने शिवाजी मार्ग मोती नगर के पास से फन सिनेमा रेड लाइट तक जाने के लिए एक ई-रिक्शा किराए पर लिया था। उसके पास एक छोटा बैग था, जिसमें एक लाख रुपये रखे हुए थे। अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने के बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि उसका बैग फटा हुआ है और उसमें रखे 1 लाख रुपये गायब हैं। इसके बाद बाद आरोपी ने कीर्ति नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

आरोपी को पकड़ने के लिए बाकायदा पुलिस टीम का भी गठन किया गया था, जिसमें प्रमुख रूप से इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एएसआई राजेंद्रर, एएसआई दीपक, हेड कांस्टेबल पवन, कांस्टेबल चंदर प्रकाश और महिला कांस्टेबल ज्योति को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का पूरा जायजा लिया। वहां से जुड़ी पूरी स्थित की बारीकी से पड़ताल की। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपी की पूरी गतिविधियों के बारे में जानने की कोशिश की गई, ताकि किसी ठोस नतीजे पर पहुंचा जा सके।

इस बीच, पुलिस ने जांच के क्रम में अपराध में संलिप्त ई-रिक्शा भी बरामद किया। अब पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी दोनों से पूछताछ कर मामले के संदर्भ में पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इस बात को कबूला है कि वो आमतौर पर चोरी करने के लिए बुजुर्ग यात्रियों को ही निशाना बनाते थे। पुलिस ने दोनों के पास से 90 हजार रुपये की राशि भी बरामद की है। हालांकि, पुलिस में अब तक दोनों का कोई भी पुराना आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, ताकि निकट भविष्य में कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति इस तरह के हादसों का शिकार नहीं हो सके।

--आईएएनएस

एसएचके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News