Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली में एसआईआर के लिए कांग्रेस का विशेष अभियान, बाबरपुर में शुरू किए सहायता शिविर

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मंगलवार को बाबरपुर विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत आयोजित सहायता शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य सभी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार का लाभ दिलाना और मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 8 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में पूरी सक्रियता के साथ लोगों की सहायता करें।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में देवेंद्र यादव ने बताया कि पिछले करीब 25 दिनों से हमारे बीएलए-2 घर-घर जाकर मतदाताओं के फॉर्म भरवाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में पहले भी विभिन्न ब्लॉक स्तर पर छोटे-छोटे सहायता शिविर लगाए गए थे, जहां मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया। अब अभियान को एक कदम आगे बढ़ाते हुए बाबरपुर विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक में इस प्रकार के सहायता शिविर शुरू किए गए हैं। इन शिविरों में प्रशिक्षित बीएलए-2 और कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहकर मतदाताओं की हर तरह की समस्या का समाधान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का पुराना वोट वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज था और उसे ढूंढ़ने में कठिनाई हो रही है, या किसी व्यक्ति का फॉर्म अभी तक नहीं भर पाया है, तो शिविर में उसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी पूरी कराई जा रही है। अभियान के दौरान अब तक लोगों को जिन-जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा, उनके समाधान के उद्देश्य से ये शिविर लगाए गए हैं। बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष राजकुमार के सहयोग से प्रत्येक ब्लॉक में यह अभियान चलाया जा रहा है और 8 अगस्त तक, जब तक एसआईआर की प्रक्रिया जारी रहेगी, तब तक ये सहायता शिविर लगातार संचालित किए जाएंगे।

इससे पहले, लोगों को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि उनके कार्यकर्ता लोगों को उनका वोट का अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और कहा कि यह अभियान केवल 8 तारीख तक सीमित नहीं रहना चाहिए। एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा और उसके बाद भी दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया चलेगी। ऐसे में कार्यकर्ताओं को आगे भी सक्रिय रहकर लोगों की मदद करनी होगी।

देवेंद्र यादव ने सुझाव दिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तय स्थानों पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम बैठाई जाए, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को सहायता मिल सके और मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News