नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के कथित विवादित बयान को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधि प्रकोष्ठ ने दिल्ली पुलिस से शिकायत कर तत्काल हस्तक्षेप और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुशील कुमार ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को भेजे गए पत्र में छठ महापर्व, बिहार की महिलाओं और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का उल्लेख किया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यश माहेश्वरी ने छठ महापर्व, बिहार की महिलाओं और इस पर्व से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं, विशेषकर सिंदूर लगाने की परंपरा के संबंध में आपत्तिजनक, अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां की हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, इन टिप्पणियों से बिहार सहित देशभर के लोगों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा, सामाजिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस तरह की टिप्पणियां समाज में अनावश्यक आक्रोश और असंतोष पैदा कर सकती हैं।
शिकायत के जरिए दिल्ली पुलिस से मामले पर तत्काल संज्ञान लेने, संलग्न शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध के तत्व पाए जाने पर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। साथ ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शीघ्र और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
इस मामले में इससे पहले पटना साइबर थाना में भी प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पटना पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल के माध्यम से बिहार की महिलाओं के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में पटना साइबर थाना में कांड संख्या 1550/26, दिनांक 24 नवंबर 2026 को धारा 75(1), 79, 351, 352 और आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पटना पुलिस ने कहा है कि वीडियो और कंटेंट में बिहार की महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, साइबर थाना मामले की जांच और आगे की विधिक कार्रवाई कर रहा है।
--आईएएनएस
डीएससी
Leave A Reviews