Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली मेट्रो: पिंक लाइन यात्रियों को बड़ी राहत, भीड़ वाले और खाली कोच की मिलेगी पहले से जानकारी


नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिंक लाइन पर भी 'रियल-टाइम कार ऑक्यूपेंसी' सुविधा शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को ट्रेन के आने से पहले ही यह जानकारी मिल सकेगी कि किस कोच में कितनी भीड़ है, जिससे वे अपेक्षाकृत कम भीड़ वाले डिब्बे का चयन कर सकेंगे।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिंक लाइन पर भी 'रियल-टाइम कार ऑक्यूपेंसी' सुविधा शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को ट्रेन के आने से पहले ही यह जानकारी मिल सकेगी कि किस कोच में कितनी भीड़ है, जिससे वे अपेक्षाकृत कम भीड़ वाले डिब्बे का चयन कर सकेंगे।

डीएमआरसी के अनुसार, मैजेंटा लाइन पर इस सुविधा की सफल शुरुआत और सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब इसे पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार/मौजपुर-बाबरपुर) के स्टेशनों पर भी लागू किया गया है। इससे पहले मैजेंटा लाइन पर वर्ष 2022 से प्लेटफॉर्म पर लगे पैसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (पीआईडीएस) के जरिए प्रत्येक कोच में यात्रियों की संख्या की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थी।

यह प्रणाली कोचों में लगाए गए लोड सेंसर की मदद से काम करती है। सेंसर कोच के वर्तमान वजन को मापकर उसके खाली वजन से तुलना करते हैं और इसके आधार पर प्रत्येक कोच में यात्रियों की अनुमानित संख्या का प्रतिशत तय किया जाता है। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले यह जानकारी प्लेटफॉर्म पर लगी डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देने लगती है। डीएमआरसी के मुताबिक, सर्कुलर कॉरिडोर होने के कारण पिंक लाइन पर इस डेटा को एकीकृत करना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था।

डीएमआरसी का कहना है कि इस सुविधा से यात्रियों को कम भीड़ वाले कोच चुनने में मदद मिलेगी, जिससे सभी डिब्बों में यात्रियों का भार संतुलित रहेगा। खासकर सुबह और शाम के पीक आवर्स में यह व्यवस्था यात्रियों के लिए अधिक उपयोगी साबित होगी।

इसके अलावा ट्रेन में भार का समान वितरण होने से संचालन अधिक सुचारू होगा और उपलब्ध क्षमता का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। यात्रियों को ट्रेन आने के बाद खाली जगह तलाशने के लिए प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर भागने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

डीएमआरसी ने कहा कि वह तकनीक आधारित सुविधाओं के जरिए यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। पिंक लाइन पर 'रियल-टाइम कार ऑक्यूपेंसी' सुविधा का विस्तार यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, आरामदायक और कुशल यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-30 18:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News