Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली: नरेला में मर्सिडीज और वैगन-आर कार की टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौत


नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की एक दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें 70 साल की एक महिला की मौत हो गई।

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की एक दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें 70 साल की एक महिला की मौत हो गई।

यह घटना सुबह करीब 8 बजे नरेला के मामुरपुर में हिमालय अपार्टमेंट के सामने हुई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

शुरुआती जांच के मुताबिक, एक मर्सिडीज और वैगन-आर की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर से वैगन-आर पास खड़ी एक थ्री-व्हीलर लोडिंग वैन से जा टकराई।

टक्कर के दौरान नरेला के मामूरपुर की रहने वालीं और सत्यनारायण की पत्नी उर्मिला (70) गाड़ियों के बीच फंस गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वैगनआर के ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि लापरवाही से मौत और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहरी इलाकों में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के मुद्दे की ओर ध्यान खींचा है।

इसी तरह की एक घटना में 30 नवंबर 2025 को दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एम्बिएंस मॉल के पास तेज रफ्तार मर्सिडीज जी63 ने पैदल चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया था कि तीनों पीड़ित एम्बिएंस मॉल के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। उन्हें घटनास्थल पर घायल हालत में पाया गया और अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले 23 वर्षीय रोहित को मृत घोषित कर दिया गया था।

इससे पहले 19 मई, 2024 को पुणे में नशे में धुत 17 साल के एक नाबालिग ने पोर्श कार से कल्याणी नगर इलाके में एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिससे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी। इस मामले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था और सड़क सुरक्षा, जवाबदेही और लग्जरी गाड़ियों से जुड़ी लापरवाही से गाड़ी चलाने के मुद्दों पर फिर से बहस छेड़ दी थी।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News