Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली: नेब सराय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा


नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की सतर्कता, साहस और त्वरित कार्रवाई की बदौलत एक बड़ा अग्निकांड टल गया। डुग्गल कॉलोनी, गेट नंबर-2 में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की सतर्कता, साहस और त्वरित कार्रवाई की बदौलत एक बड़ा अग्निकांड टल गया। डुग्गल कॉलोनी, गेट नंबर-2 में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल जितेंद्र और हेड कांस्टेबल विष्णु बिना पीसीआर कॉल का इंतजार किए तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और आग से प्रभावित घर के आसपास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इसी दौरान नेब सराय थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद को भी आग लगने की जानकारी मिली। वह बिना देरी किए राहत और बचाव कार्य में शामिल हो गए।

तीनों पुलिसकर्मियों ने मिलकर प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया, लोगों को खतरे वाले इलाके से बाहर निकाला और आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने तुरंत बिजली आपूर्ति कटवाने की व्यवस्था भी की और आग बुझाने के प्रयासों में सक्रिय सहयोग दिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आग अन्य मकानों तक नहीं फैल सकी और एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

दक्षिणी जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि हेड कांस्टेबल जितेंद्र, विष्णु और विनोद का कार्य दिल्ली पुलिस की उस भावना को दर्शाता है, जिसमें हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि होती है। उनकी समय पर की गई कार्रवाई ने न केवल लोगों की जान-माल की रक्षा की, बल्कि यह भी साबित किया कि दिल्ली पुलिस जरूरत के समय हमेशा जनता के साथ खड़ी रहती है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों की यह बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का उदाहरण है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News