Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली पुलिस ने करोल बाग और पालम विलेज इलाके में चोरी की घटनाओं में शामिल चार आरोपियों को किया गिरफ्तार


नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल चार आरोपियों को किया है। आरोपियों के पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए हैं।

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल चार आरोपियों को किया है। आरोपियों के पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए हैं।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में पुलिस ने घरों में चोरी और सेंधमारी के कई मामलों में दो कथित चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, अफसर और इंजमाम शेख उर्फ राजा शेख के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दर्ज घरों में चोरी और सेंधमारी के चार मामलों को सुलझाने में मदद मिली है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पालम विलेज थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के दो मामलों की जांच के दौरान घटनास्थल और उसके आसपास लगे करीब 700 सीसीटीवी के फुटेज की जांच की गई। फुटेज में संदिग्धों का एक ही ग्रुप मोटरसाइकिल से उन जगहों पर आता और चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ दिखा।

दो संदिग्धों की पहचान मोहम्मद आरिफ और इरशाद उर्फ भानु के तौर पर हुई, जिसके बाद 5 अगस्त को मोहम्मद आरिफ को दिल्ली के मौजपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर बताया कि उसने और उसके साथियों ने चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करके पालम इलाके में दो चोरियां की थीं। उसने यह भी बताया कि उसने और इरशाद ने केशव पुरम इलाके से वह मोटरसाइकिल चुराई थी।

आरिफ की निशानदेही पर एक देसी पिस्तौल और घर तोड़ने वाले औजार बरामद किए गए। इसके बाद, सह-आरोपी अफसर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया और कथित तौर पर उसके पास से एक और देसी पिस्तौल बरामद की गई। जांच के दौरान पुलिस को इंजमाम शेख का भी पता चला, जो कथित तौर पर चोरों से चोरी के सोने के गहने खरीद रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके पास से चोरी के गहनों से पिघलाया गया 42.11 ग्राम सोना बरामद किया गया।

उधर, दिल्ली पुलिस ने करोल बाल इलाके में दुकान से चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 24 आईफोन बरामद हुए। सोमवार को पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को करोल बाग की एक दुकान में चोरी की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की और एप्पल आईफोन के लगभग 50 बॉक्स और 2 लाख रुपए नकद चुरा लिए। इसके बाद, करोल बाग पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी में बैग लिए हुए एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। यह जानकारी तुरंत करोल बाग के एसीपी को दी गई, जिन्होंने पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्ध का पीछा करने का निर्देश दिया। इसके बाद, एसएचओ करोल बाग की देखरेख में एक और टीम बनाई गई। लगातार कोशिशों और सीसीटीवी से व्यवस्थित तरीके से पीछा करने के बाद आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुकान में हुई इस चोरी में अपनी भूमिका के बारे में बताया। उसने यह भी कबूल किया कि मई 2026 के दौरान उसने प्रसाद नगर इलाके में दो और करोल बाग इलाके में एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल, अन्य सह-आरोपियों की भूमिका का पता लगाने और बाकी चोरी का सामान बरामद करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News