Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली: रोड रेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 8 जून को रोहिणी सेक्टर- 18/19 मेट्रो स्टेशन के पास का है, जहां एक रैपिडो राइडर पर दो बाइक सवार युवकों ने हेलमेट से हमला कर दिया था।

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 8 जून को रोहिणी सेक्टर- 18/19 मेट्रो स्टेशन के पास का है, जहां एक रैपिडो राइडर पर दो बाइक सवार युवकों ने हेलमेट से हमला कर दिया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच की जिम्मेदारी समयपुर बादली थाना पुलिस को सौंपी गई।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को ट्रेस किया गया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान गौरव कुमार और बादल के रूप में हुई। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर उनकी तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है। वहीं, शिकायतकर्ता ने भी दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि रोड रेज जैसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और आम नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इससे पहले, मई में महाराष्ट्र के पुणे जिले के वाघोली इलाके में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया था, जहां कार सवार लोगों ने कथित तौर पर बाइक पर जा रहे एक दंपति और उनके तीन साल के बच्चे के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

वाघोली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता शांतनु निरंजन शुक्ला (35), जो एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं और वाघोली के मैजेस्टिक सिटी इलाके में रहते हैं। वह अपनी पत्नी वार्तिका और तीन साल के बेटे शिवान के साथ डेकाथलॉन, वाघोली में खरीदारी करने गए थे। शाम करीब 7 बजे परिवार बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान डेकाथलॉन के पास सोयरीक गार्डन चौक पर यू-टर्न लेते समय खराड़ी की तरफ से आ रही एक कार ने कथित तौर पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News