Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली: सरकारी स्कूल के बच्चों ने पीएम मोदी के लिए बनाया गाना, जेन-जी की भाषा में विकसित भारत का दिया संदेश

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि सरकारी स्कूलों के 11 बच्चों और मल्टीमीडिया के छात्रों ने मिलकर पीएम मोदी को समर्पित दो गाने बनाए हैं। एक गाने को सरकारी स्कूल के बच्चों ने गाया है, जिसके वीडियो में 150 से 200 बच्चों ने हिस्सा लिया, वहीं दूसरा गाना मैक्स साउथ एक्सटेंशन के जेन-जी युवाओं ने पूरी तरह एआई की मदद से क्रिएट किया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि यही असली नौजवान हैं, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में अपना योगदान दे रहे हैं।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, "दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों और मल्टीमीडिया की पढ़ाई करने वाले युवाओं के दो समूहों ने दो गीत बनाए हैं। एक गाना दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 11 बच्चों ने गाया है और उसके वीडियो में अलग-अलग समय पर करीब 150 से 200 बच्चों ने हिस्सा लिया है। मैं उन सभी बच्चों को धन्यवाद देता हूं।"

उन्होंने कहा कि बच्चों और प्रोफेसर ने इसे कंपोज किया। यह हैं असली नौजवान, जो भारत के प्रधानमंत्री के साथ देश को विकसित भारत 2047 बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि यह गीत मल्टीमीडिया में काम करने वाले और पढ़ाई कर रहे नौजवानों ने बनाया है, जिन्हें आज की भाषा में जेन-जी कहा जाता है। उन्होंने इसे डिजिटल मल्टीमीडिया के जरिए तैयार किया है। दोनों समूहों के बच्चों और उनके प्रोफेसर्स ने मिलकर इस आइडिया को तैयार किया है। जिन 11 बच्चों ने गाना गाया है, वे भी यहां मौजूद हैं।

वहीं, गाना बनाने वाले युवाओं ने कहा, "हम सभी साउथ एक्सटेंशन से हैं। हमने जो भी क्रिएट किया है, वह पूरा का पूरा एआई की मदद से किया है। गाना लिखने का काम सर के साथ बैठकर चर्चा के बाद किया गया। रविवार को हमने सर के साथ बैठकर तय किया कि शॉट्स कैसे होने चाहिए, शॉट डायरेक्शन क्या होगा और फिर उस डायरेक्शन को एआई की मदद से हकीकत में बदला।"

युवक ने कहा कि हम सब बहुत खुश थे कि हम पीएम मोदी के लिए कुछ बना रहे हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री को कुछ समर्पित करने का मौका बहुत कम मिलता है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी आगे आएं और हम हमेशा उनके समर्थन में रहेंगे।

प्रोफेसर ने कहा कि इस गाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित करना था। अगर आप गाना सुनेंगे तो आपको जेन-जी की भाषा समझ आएगी। बहुत से लोग ट्यूटोरियल देखकर सीख रहे हैं कि जेन-जी क्या वर्ड यूज करते हैं, उनकी क्या भाषा क्या है।

उन्होंने आगे कहा कि हमने गाने में उसी भाषा का इस्तेमाल किया है, ताकि आज की जेन-जी से कनेक्ट हो सकें और प्रधानमंत्री का विजन उनकी ही भाषा में उन तक पहुंचे। यह काम करने का मौका हमें हमारे डायरेक्टर वेंग सर की वजह से मिला और मंत्री (आशीष सूद) को यह गाना बहुत पसंद आया। मैं सबसे कहूंगा कि एक बार जरूर सुनें।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-17 23:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News