Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली: सरोजिनी नगर के व्यापारियों ने शिफ्टिंग के लिए कुलजीत चहल का जताया आभार

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित रिंग रोड मार्केट में दुकानदारों और मार्केट एसोसिएशन ने रविवार को एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। व्यापारियों ने अपनी दुकानों को नए बने एनबीसीसी यूनिट्स में शिफ्ट कराने में मिली सहायता के लिए धन्यवाद दिया और नई जगह पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर संतोष जताया।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि यह क्षेत्र रिंग रोड मार्केट के नाम से जाना जाता है, जिसे आम भाषा में 'पकोड़ा मार्केट' भी कहा जाता है। यहां 200 से अधिक दुकानदार और व्यापारी लंबे समय से अपना व्यवसाय चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनबीसीसी के बड़े रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के चलते दुकानों के पुनर्वास का मुद्दा काफी समय से लंबित था, जिसमें व्यापारियों की मुख्य मांग थी कि उन्हें उचित सुविधाओं के साथ नई जगह पर बसाया जाए।

इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए चहल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एनडीएमसी क्षेत्र में कई विकास कार्यों की निगरानी खुद मनोहर लाल कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुना, कई समस्याओं का समाधान किया और शेष मुद्दों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

चहल ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीएमसी और भारत सरकार मिलकर व्यापारियों के कल्याण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों को लागू करेंगे, जिससे सभी को लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि व्यापारियों ने हमारे कदम का स्वागत किया है और सभी ने प्रधानमंत्री मोदी का भी स्वागत किया। साथ ही, उन्होंने एक संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी की हालिया अपील का पूर्ण समर्थन करेंगे और उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News