Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस से 2.4 करोड़ का ड्रग जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नागपुर में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। डीआरआई ने दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक बस से 3.01 किलो एम्फेटामाइन ड्रग बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 2.4 करोड़ रुपए है। मामले को लेकर डीआरआई ने बताया कि तस्करों ने ड्रग छिपाने के लिए लेडीज सूट का सहारा लिया था।

दरअसल, नागपुर के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), नागपुर क्षेत्रीय इकाई (मुंबई जोन) ने नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक बस को नागपुर में एनएच-47 पर महाराष्ट्र के भागीमारी टोल प्लाजा पर रोका।

डीआरआई की ओर से यह कार्रवाई 28 अक्टूबर को की गई, जहां अधिकारियों ने बस सवार दो यात्रियों के लगेज की तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीन लेडीज सूट असामान्य रूप से भारी लगे। शक होने पर जब सूटों को खोला गया, तो अंदर सफेद रंग के पाउच में पारदर्शी पॉलिथीन में भरा सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ मिला। फील्ड टेस्टिंग में यह पदार्थ एम्फेटामिन निकला।

दोनों यात्रियों के पास से कुल 3.01 किलो एम्फेटामिन बरामद हुई, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 2.4 करोड़ रुपए है। इस मामले में डीआरआई ने एनजीपीएस एक्ट 1985 के तहत माल जब्त कर दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को 29 अक्टूबर को नागपुर के जेएफएमसी (प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट) कोर्ट में पेश किया गया।

मामले को लेकर डीआरआई ने बताया कि राज्य की सीमाओं के पार चल रहे संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ यह कार्रवाई केंद्र सरकार के 'नशा मुक्त भारत' के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। वहीं, डीआरआई की ओर से मामले से संबंधित आगे की अन्य विधिवत कार्रवाई और जांच जारी है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Date & Time : 2026-10-30 18:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News