Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली विश्वविद्यालय में पानी को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, खाली बोतल लेकर निकाली 'पानी अधिकार यात्रा'

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों को पीने का साफ पानी नहीं मिलने के मुद्दे पर एनएसयूआई ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एनएसयूआई कार्यकर्ता समर्थ बेनीवाल के नेतृत्व में छात्रों ने नॉर्थ कैंपस में खाली बोतल लेकर प्रदर्शन किया और वीसी को चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनिंदा 5-6 कॉलेजों को छोड़कर कहीं भी साफ पानी नहीं मिल रहा, जिससे छात्रों को 20-40 रुपए खर्च कर बोतलबंद पानी पीना पड़ रहा है।

एनएसयूआई के कार्यकर्ता समर्थ बेनीवाल ने कहा, "हमारे दिल्ली विश्वविद्यालय में जेन-जी ने प्रदर्शन के जरिए एक संदेश दिया है कि डीयू के बच्चों की हालत खाली बोतल जैसी है। आज हम खाली बोतल लिए घूम रहे हैं और वीसी के सामने ये खाली बोतल रख रहे हैं। हम कहना चाहते हैं कि जब तक छात्रों को पीने का साफ पानी नहीं मिलेगा, हम अपना अधिकार मांगते रहेंगे। ये कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। ये छात्रों का मुद्दा है। इस अधिकार को हम लेकर रहेंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि ये एनएसयूआई की तरफ से पानी अधिकार यात्रा है। हम हर कॉलेज के कैंपस और विभाग में जा रहे हैं और ये जांच कर रहे हैं कि बच्चों को पीने का साफ पानी मिल रहा है या नहीं। केवल सिर्फ पांच-छह चुनिंदा कॉलेज हैं, जहां बच्चों को पीने का साफ पानी मिल रहा है। कुछ जगह तो पानी आ ही नहीं रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रशासन जानबूझकर धांधली कर रहा है।

समर्थ बेनीवाल ने आगे कहा कि बच्चे कहां जाएंगे? वे पैक्ड पानी पिएंगे। उनके जेब से 20-40 रुपए निकलेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शिक्षा को तो बना ही रखा है, अब पानी को भी लूट का माध्यम बना लिया। फीस भी बढ़ा रखी है, लेकिन पानी से भी डीयू छात्रों को लूट रही है। आज हमने नॉर्थ कैंपस में यह लड़ाई लड़ी।

एनएसयूआई के कार्यकर्ता ने चेतावनी देते हुए कहा, "हमारी यात्रा पिछले 10 दिनों से चल रही है। 10 दिनों में जितने कॉलेज संभव हुए, हम वहां गए और आगे भी हम हर कॉलेज और डिपार्टमेंट में जाएंगे। भले ही वो छात्र हमें वोट देते हों या नहीं, लेकिन वो दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के वीसी से मैं कहना चाहता हूं कि अगर वो हमारा हक नहीं दे सकते हैं तो हमें अपना अधिकार छीनना भी आता है।"

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News