Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दीपावली के दौरान गुजरात में 80,000 से ज्यादा पर्यटकों ने लायन सफारी पार्कों का दौरा किया


गांधीनगर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। 9 से 15 नवंबर तक दीपावली की सप्ताह भर की छुट्टियों के दौरान गुजरात भर के सफारी पार्कों में 80,000 से अधिक पर्यटक आए, जिससे राज्य के वन विभाग को 1.59 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई हुई।

गांधीनगर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। 9 से 15 नवंबर तक दीपावली की सप्ताह भर की छुट्टियों के दौरान गुजरात भर के सफारी पार्कों में 80,000 से अधिक पर्यटक आए, जिससे राज्य के वन विभाग को 1.59 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई हुई।

इसमें कहा गया है कि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से वन्यजीव पर्यटन से जुड़ी आजीविका को भी बढ़ावा मिला है।

वन विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र में स्थित गिर, देवलिया, गिरनार, अंबार्डी और बरदा सफारी पार्कों में देश-विदेश के पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। ये पर्यटक यहां के प्रमुख वन्यजीव, एशियाई शेर की एक झलक पाने के लिए आए थे।

गिर और देवलिया में सबसे अधिक पर्यटक पहुंचे। छुट्टियों के दौरान 60,661 लोगों ने जीप और बस सफारी का आनंद लिया। इन दोनों जगहों से कुल मिलाकर लगभग 1.21 करोड़ रुपए की कमाई हुई।

विभाग ने बताया कि इन पार्कों से होने वाली कमाई 2025 की दीपावली की छुट्टियों के दौरान 1.15 करोड़ रुपए थी, जो 2026 में बढ़कर 1.21 करोड़ रुपए हो गई। यह पर्यटकों की बढ़ती गतिविधियों को दर्शाता है।

अन्य तीन जगहों जूनागढ़ में गिरनार नेचर सफारी, अमरेली में अंबार्डी सफारी पार्क और पोरबंदर में बरदा सफारी में भी पिछले साल की तुलना में पर्यटकों की संख्या और कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस साल 9 से 15 नवंबर के बीच इन पार्कों में कुल 20,282 पर्यटक आए, जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान 18,114 पर्यटक आए थे। इस तरह, इसमें 11.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इन तीन जगहों से होने वाली कमाई में 11.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई, यह 2025 में 34 लाख रुपए थी, जो 2026 में बढ़कर 38 लाख रुपए हो गई। विभाग के अनुसार, गिरनार नेचर सफारी में पर्यटकों की संख्या में सबसे अधिक यानी 68.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

सासन गिर के अलावा अन्य सफारी स्थलों की बढ़ती लोकप्रियता, आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए आर्थिक अवसर भी पैदा कर रही है।

पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों पर निर्भर हजारों स्थानीय परिवारों को पर्यटकों की बढ़ती संख्या से फायदा हो रहा है। इनमें जीप ऑपरेटर, नेचर गाइड, होटल और रिसॉर्ट मालिक, होमस्टे चलाने वाले लोग, हस्तशिल्प कारीगर, तथा भोजन और परिवहन सेवाओं से जुड़े लोग शामिल हैं।

वन विभाग ने कहा कि इको-टूरिज्म में हो रही वृद्धि से पर्यटकों को वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों के करीब लाने में मदद मिल रही है, साथ ही इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

विभाग ने आगे बताया कि सफारी पार्कों से होने वाली कमाई का इस्तेमाल वन्यजीव संरक्षण और पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा रहा है। गिर, देवलिया और गिरनार के साथ-साथ अंबार्डी और बरदा जैसी जगहों में बढ़ती दिलचस्पी, सौराष्ट्र में वैकल्पिक वन्यजीव पर्यटन सर्किट विकसित करने के प्रयासों का नतीजा है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Date & Time : 2026-11-23 15:20:02

Share:

Leave A Reviews

Related News