Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डीपीएल 2026: आउटर दिल्ली ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 5 विकेट से हराया, शिवम शर्मा बने जीत के नायक


नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 25वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस को 5 विकेट से हराया। आउटर दिल्ली ने वेस्ट दिल्ली लायंस से मिले 179 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया।

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 25वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस को 5 विकेट से हराया। आउटर दिल्ली ने वेस्ट दिल्ली लायंस से मिले 179 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया।

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आउटर दिल्ली को प्रियांश आर्या और यजस शर्मा ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। प्रियांश 12 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि यजस को 25 रनों के स्कोर पर कुलवंत खेज्रोलिया का शिकार बने। ध्रुव सिंह अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 12 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद आउट हुए।

88 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही टीम की पारी को मोहित पंवार और अक्षय सैनी ने संभाला। मोहित 31 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए, जबकि अक्षय ने 32 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। अंत के ओवरों में शिवम शर्मा ने 5 गेंदों में नाबाद 13 और हर्ष त्यागी ने 6 गेंदों में 10 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अंकित राजेश कुमार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, कृष यादव सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश राणा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और 17 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। हालांकि,वह बढ़िया शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। जितेश सिंह 12 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 13 रन ही बना सके।

कप्तान आयुष दोसेजा ने अपनी शानदार फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखा और उन्होंने 33 गेंदों में 59 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान आयुष ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। हितेन दलाल ने 17 रनों का योगदान दिया, जबकि मयंक गुसैन ने 6 रन बनाए।

अंत के ओवरों में अजय राणा ने सिर्फ 16 गेंदों में 27 रनों की अहम पारी खेलते हुए टीम को 20 ओवर में 178 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की ओर से शिवम शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि नवदीप सैनी, हर्ष त्यागी और शौर्य मलिक ने दो-दो विकेट झटके।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News