Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डीपीएल 2026: 'हाई स्कोरिंग' मुकाबले में 'किंग्स' की जीत, 'स्ट्राइकर्स' ने 'टाइगर्स' को 7 विकेट से रौंदा


नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में रविवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। वहीं, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 'हाई स्कोरिंग' मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया। यह दोनों मुकाबले अरुण जेटली स्टेडिमय में खेले गए।

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में रविवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। वहीं, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 'हाई स्कोरिंग' मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया। यह दोनों मुकाबले अरुण जेटली स्टेडिमय में खेले गए।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स 6 में से 5 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि 4 में से 2 मैच जीतकर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स तीसरे पायदान पर है। न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 5 में से 4 मैच गंवा दिए हैं। यह टीम सातवें स्थान पर है, जबकि 5 में से 3 मैच गंवाने के बाद साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स छठे पायदान पर है।

दिन के पहले मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इस टीम के लिए ऋतिक शौकीन ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज अतुल्य पांडे ने 32 रन का योगदान दिया। इनके अलावा, आर्यन शर्मा ने 25 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से विकास दीक्षित ने 28 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राकर्स ने 19.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। कप्तान सार्थक रंजन ने वैभव कांडपाल के साथ पहले विकेट के लिए 70 गेंदों में 102 रन की साझेदारी करते हुए जीत की नींव रखी। वैभव 36 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सार्थक ने 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 65 रन की पारी खेली। इनके अलावा, भरत सिंधवानी ने नाबाद 24 रन, जबकि यश डबास ने नाबाद 14 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से रेवंत राक्यान ने 2 विकेट निकाले।

रविवार के दूसरे मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 220 रन कूटे। सनत सांगवान (38) ने कप्तान आयुष बडोनी (44) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 72 जोड़े, जबकि प्रणव पंत (29) ने तेजस्वी दहिया के साथ चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन की साझेदारी की। तेजस्वी 31 गेंदों में 8 छक्कों और 1 चौके के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से मोनी ग्रेवाल और गवनीश खुराना ने 2-2 विकेट निकाले।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 19.4 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। टीम ने 62 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से युगल सैनी ने केशव डबास के साथ चौथे विकेट के लिए 55 गेंदों में 96 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 158 के स्कोर तक पहुंचाया।

केशव 27 गेंदों में 5 बाउंड्री की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद युगल ने वंश बेदी के साथ पांचवें विकेट के लिए 19 गेंदों में 48 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। युगल 45 गेंदों में 6 छक्कों और 9 चौकों के साथ 91 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद वंश बेदी (नाबाद 21) ने टीम को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से अंशुमन हूडा ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि ऋषभ शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News