Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डीपीएल 2026: किंग्स के खिलाफ हार के साथ लायंस खिताबी दौड़ से बाहर, टॉप-4 टीमें तय


नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्ट दिल्ली लायंस ने शनिवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 37वें मुकाबले में 21 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ सीजन की शीर्ष-4 टीमें तय हो गई हैं।

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्ट दिल्ली लायंस ने शनिवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 37वें मुकाबले में 21 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ सीजन की शीर्ष-4 टीमें तय हो गई हैं।

प्वाइंट्स टेबल को देखें तो, सेंट्रल दिल्ली किंग्स 10 में से 9 मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि पुरानी दिल्ली 6 की टीम 9 में से 5 मुकाबले अपने नाम करते हुए दूसरे स्थान पर है। सेंट्रल दिल्ली सुपरस्टार्स ने 9 में से 5 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम तीसरे स्थान पर है, जबकि 9 में से 5 मैच जीतकर आउटर दिल्ली वारियर्स चौथे पायदान पर है। शेष चार टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो गई हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 232 रन बनाए। समर्थ सिंह ने सिद्धार्थ जून के साथ पहले विकेट के लिए 24 गेंदों में 59 रन की साझेदारी की। सिद्धार्थ 17 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 76 के स्कोर पर समर्थ (14 गेंदों में 37 रन) का विकेट भी खो दिया।

यहां से युगल सैनी ने जोंटी सिद्धू और केशव डबास के साथ क्रमश: 27 और 37 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 140 के स्कोर तक पहुंचाया। युगल 27 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से मनी ग्रेवाल ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने जसवीर सेहरावत के साथ सातवें विकेट के लिए 15 गेंदों में 48 रन जुटाकर टीम को दोहरे शतक के पार पहुंचा दिया।

मनी ग्रेवाल 16 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे, उनके अलावा केशव डबास ने 26 रन टीम के खाते में जुटाए। विपक्षी खेमे से मनन भारद्वाज ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि शुभम दुबे और मयंक गुसाईं को 2-2 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली लायंस 20 ओवरों के खेल तक 8 विकेट खोकर 211 रन ही बना सकी। कृष यादव ने हितेन दलाल के साथ पहले विकेट के लिए 16 गेंदों में 31 रन की साझेदारी की। हितेन 12 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कृष ने कप्तान नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

नितीश ने 10 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 31 रन की पारी खेली। टीम को 80 के स्कोर पर आर्यवीर सहवाग (2) के रूप में तीसरा झटका लगा। इसके बाद कृष ने अंकित कुमार के साथ चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों में 59 रन जुटाए, लेकिन ये साझेदारी टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी रही।

अंकित कुमार 30 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे, जबकि कृष ने 8 बाउंड्री के साथ 46 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मनी ग्रेवाल, केशव डबास और तेजस बरोका ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि गवनीश खुराना ने 1 विकेट चटकाया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News