नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 36वें मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया। आउटर दिल्ली से मिले 135 रनों के लक्ष्य को ईस्ट दिल्ली ने सिर्फ 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया।
![]()
नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 36वें मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया। आउटर दिल्ली से मिले 135 रनों के लक्ष्य को ईस्ट दिल्ली ने सिर्फ 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सुजल सिंह 15 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हार्दिक शर्मा को हर्ष त्यागी ने 13 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। यशवर्धन ओबेरॉय भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 18 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि, काव्या गुप्ता एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 32 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए और वह नाबाद रहे।
वैभव बैसला ने 23 गेंदों में एक चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे। हर्ष त्यागी ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि नवदीप सैनी ने एक विकेट चटकाया।
इससे पहले, आउटर दिल्ली वॉरियर्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रियांश आर्या सिर्फ 9 रन ही बना सके, जबकि यजस शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सिद्धार्थ शर्मा 18 रन बनाकर आशीष का शिकार बने। इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
आउटर दिल्ली की तरफ से हर्ष त्यागी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। वहीं, शिवम शर्मा ने 15 गेंदों में 19 रन बनाए। गेंदबाजी में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की तरफ से मयंक यादव ने सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि आशीष मीणा ने 25 रन देकर तीन विकेट अपन नाम किए।
--आईएएनएस
एसएम/एबीएम
Leave A Reviews