Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दीपिका नागर हत्याकांड : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मां ने लगाया हत्या का आरोप


ग्रेटर नोएडा, 19 मई (आईएएनएस)। यूपी के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 के जलपुरा गांव में एक 24 वर्षीय नवविवाहिता दीपिका नागर की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रेटर नोएडा, 19 मई (आईएएनएस)। यूपी के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 के जलपुरा गांव में एक 24 वर्षीय नवविवाहिता दीपिका नागर की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दीपिका नागर के परिजनों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

दीपिका की मां सरोज नागर ने आईएएनएस से बताया कि परसों रात करीब एक बजे हमें यह जानकारी मिली कि हमारी बेटी छत से गिर गई है। उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कैसे गिरी या असल में क्या हुआ था। जब हमने पूछा कि हमारी बेटी कैसे गिरी, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वे पिछले आठ महीनों से हमारी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।

दीपिका के परिवार के एक शख्स ने आईएएनएस से बताया कि परसों रात करीब 2 बजे मेरे बड़े भाई का फोन आया था कि उन्होंने 'दीपू' को मार दिया है। घटना से पहले मेरे भाई जलपुरा गए थे, सबसे मिलकर बातचीत करके 11 बजे घर आए थे। कपड़े बदले भी नहीं होंगे कि वहां से फोन आ जाता है कि 'दीपू' को चोट लग गई है। उन्होंने पहले से योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया है। दीपिका के हाथों पर चोट के निशान थे। उसके शरीर के अन्य हिस्से में भी चोटें थीं।

परिजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके सारे ऑर्गन डैमेज हो गए थे। दीपिका के सिर पर भारी चोट था। हमारी बेटी मारी गई है, हमें न्याय चाहिए। सीएम योगी से गुजरिश है कि हमारी बेटी को न्याय दें।

परिजनों की ओर से बताया गया कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। बाद में उसको परेशान किया जाने लगा। बीते कुछ समय से स्थिति काफी खराब हो गई थी। दीपिका को दो चार लोगों ने मिलकर मारा है। उसको छत से गिराया गया है। दीपिका खुद से नहीं कूदी है। उसकी चोटों के निशान गवाही दे रहे हैं।

बता दें कि 2024 मे जलपुरा गांव मे दीपिका नागर की शादी हुई थी।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News