Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल


मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीप्ति नवल ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के साथ पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने नाना पाटेकर के साथ फिल्म 'यात्रा' में काम करने के अनुभव को शेयर किया।

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीप्ति नवल ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के साथ पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने नाना पाटेकर के साथ फिल्म 'यात्रा' में काम करने के अनुभव को शेयर किया।

अभिनेत्री दीप्ति नवल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'यात्रा' के एक सीन की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह पारंपरिक नीली नौवारी साड़ी और पीले ब्लाउज में जमीन पर पारंपरिक पत्थर की चक्की के पास बैठी नजर आ रही हैं। नाना सादे ऑफ-व्हाइट आउटफिट में हैं, कंधे पर मरून कपड़ा लपेटे हुए और उनके बगल में बैठे हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "नाना और मेरे बीच का एक पल, गौतम घोष की फिल्म 'यात्रा' से।"

फिल्म 'यात्रा' की बात करें, तो गौतम घोष द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2006 में मॉन्ट्रियल वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के बाद 4 मई 2007 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कला, वास्तविकता और कल्पना के बीच के संबंध को दर्शाती है।

गौतम घोष द्वारा निर्देशित फिल्म में नाना पाटेकर और दीप्ति नवल के अलावा रेखा भी अहम भूमिका में थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने 'दशरथ जोगलेकर' नाम के एक प्रसिद्ध लेखक का किरदार निभाया था, जो अपना प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कार लेने हैदराबाद से दिल्ली की यात्रा पर निकलते हैं। उनकी यह यात्रा उनके जीवन और उनकी रचनाओं के पन्ने पलटती है।

वहीं, अभिनेत्री दीप्ति नवल ने दशरथ जोगलेकर की सौम्य और जिम्मेदार पत्नी 'स्मिता' का किरदार निभाया था, जो परिवार और वास्तविक जीवन का प्रतिनिधित्व करती है और लेखक की भावनाओं का एक शांत आधार है जबकि रेखा ने 'लजवंती' नामक एक तवायफ की भूमिका निभाई थी, जो दशरथ के उपन्यास की नायिका है और उनके अतीत व कल्पना का प्रतीक है।

इस फिल्म की कहानी दशरथ जोगलेकर (नाना पाटेकर) नामक प्रसिद्ध लेखक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कार लेने दिल्ली जाते हैं। इस यात्रा के दौरान उनका अतीत वर्तमान के सामने आकर खड़ा हो जाता है। फिल्म में मुख्य रूप से एक तवायफ (रेखा द्वारा अभिनीत लाजवंती) के किरदार और समाज के मानस पर उसके प्रभाव को बहुत गहराई से दिखाया गया है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Date & Time : 2026-10-24 11:10:08

Share:

Leave A Reviews

Related News