Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के लिए बनाया नया रिलेशनशिप रूल, सुनकर फैंस भी रह गए हैरान

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन की दुनिया में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय जोड़ी है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की। दोनों अक्सर अपनी प्यारी तस्वीरों और मजेदार पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। इसी कड़ी में दिव्यांका ने गुरुवार को अपने रिलेशनशिप का एक ऐसा रूल बताया, जिसे सुनकर फैंस मुस्कुरा उठे।

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर पति विवेक दहिया के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे के साथ खास पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक खूबसूरत लाल फूलों से सजी दीवार के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा।

तस्वीरों में दिव्यांका का स्टाइलिश अंदाज भी देखने को मिला। वह ब्लैक कलर के जंपसूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, विवेक दहिया भी ग्रीन कलर की टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में आकर्षक लग रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों से ज्यादा कैप्शन की चर्चा तेज है।

दिव्यांका ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "रिलेशनशिप रूल: मैं फोटो के लिए कहूं तो उन्हें 'हां' कहना ही होगा।"

दिव्यांका और विवेक की जोड़ी लंबे समय से टीवी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। दोनों की मुलाकात लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। इस शो में विवेक दहिया ने एसीपी अभिषेक का किरदार निभाया था, जबकि दिव्यांका त्रिपाठी ने डॉ. इशिता के मुख्य किरदार से दर्शकों का दिल जीता था। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई, और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

कुछ समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली। उस समय उनकी शादी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी गई थी और आज भी यह जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News