Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'दो दीवाने सहर में' के निर्देशक से लिफ्ट में मिली थीं मृणाल ठाकुर, अभिनेत्री ने बताया मुलाकात का पूरा किस्सा

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर पिछले कुछ सालों से अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाती आई हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उनकी यह नई फिल्म दर्शकों के बीच रोमांस से भरी कहानी लेकर आने वाली है। इस बीच उन्होंने फिल्म के निर्देशक रवि उदयवार से पहली मुलाकात के अनुभव को साझा किया।

मृणाल ठाकुर ने कहा, "मेरी पहली मुलाकात रवि सर से उनके नए घर की लिफ्ट में हुई थी। मजेदार बात यह है कि मेरी मां ने उन्हें पहचान लिया था, जबकि मैंने उन्हें पहले देखा ही नहीं था। मेरी मां ने कहा, 'ओह माय गॉड, मुझे आपकी फिल्म 'मॉम' बहुत पसंद आई थी।' "

'दो दीवाने सहर में' में शामिल होने के फैसले को लेकर मृणाल ने आगे कहा, ''मैंने रवि सर को कहा था कि मैं उनके काम की बहुत बड़ी फैन हूं और उनके साथ काम करना चाहती हूं। इस पर रवि सर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि जल्द ही बातचीत करेंगे। इसके कुछ दिनों बाद, उनका मेरे पास मैसेज आया। मैं उस समय दुबई जाने वाली थी, इसलिए मेरे पास ज्यादा समय नहीं था।''

उन्होंने बताया, ''मैंने कहानी का छोटा सा हिस्सा सुना और फिर कुछ दिनों बाद सीधे रवि सर के ऑफिस पहुंच गई, जहां मुझे पूरी स्क्रिप्ट सुनाई गई। पूरी कहानी सुनते ही मैं फिल्म में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हो गई और मैंने कहा, 'चलो इसे करते हैं।' अप्रैल तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी।''

'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मृणाल के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुख्य भूमिका में हैं, और यह फिल्म जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शन्स के सहयोग से बनाई जा रही है। निर्माताओं में संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह और उमेश कुमार बंसल शामिल हैं।

फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News