Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डॉलीवुड से लौटकर ब्रिटनी स्पीयर्स ने बयां की नाराजगी, फोटोग्राफरों के लिए बाहर रोके जाने का दावा


लॉस एंजिल्स, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स हाल ही में अपने बेटों के साथ 'डॉलीवुड' घूमने गईं। उन्होंने बताया कि इस ट्रिप से पहले उन्हें इस थीम पार्क के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

लॉस एंजिल्स, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स हाल ही में अपने बेटों के साथ 'डॉलीवुड' घूमने गईं। उन्होंने बताया कि इस ट्रिप से पहले उन्हें इस थीम पार्क के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

'टॉक्सिक' गाने की सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर राइड्स का मजा लेते हुए वीडियो शेयर किए। साथ ही उन्होंने टेनेसी में मौजूद इस जगह पर शॉन प्रेस्टन फेडरलाइन (21) और जेडेन फेडरलाइन (20) के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस जगह को 1986 में मशहूर कंट्री म्यूजिक स्टार डॉली पार्टन ने शुरू किया था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वाह, वाह! मुझे तो पता ही नहीं था कि ऐसी कोई जगह भी मौजूद है। यह जगह बेहद शानदार और रोमांचक है लेकिन यहां बहुत गर्मी है और मेरी स्कर्ट मेरे लिए थोड़ी बड़ी है। परिवार के साथ घूमने का मजा ही कुछ और है। डॉलीवुड वाकई बेहद प्यारा है।"

44 साल की इस सिंगर के बेटों (जो उनके एक्स-हसबैंड केविन फेडरलाइन से हैं) ने पिछले महीने कुछ दिनों के अंतर पर अपने जन्मदिन मनाए। इस मौके पर ब्रिटनी ने अपने बच्चों के लिए "बेस्ट मॉमी" बनने की अपनी इच्छा जाहिर की थी।

इससे पहले, पॉप आइकन ने हाल ही में बाहर घूमने के दौरान हुई एक घटना के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें जान-बूझकर इंतजार करवाया गया और फिर ठीक उस समय बाहर ले जाया गया जब फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें लेने के लिए तैयार खड़े थे।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मीम शेयर किया, जिस पर लिखा था, "ओएमजी! तुमने तो मेरी जान ही निकाल दी थी।"

कैप्शन में उन्होंने एक "बड़ी साजिश" (ह्यूज सेट अप ) का जिक्र करते हुए अपनी झुंझलाहट जाहिर की और अपने आसपास के लोगों का तंज भरे अंदाज में शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उन्हें खूबसूरत महसूस कराया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के लिए एक सीधा-साफ मैसेज देते हुए अपनी पोस्ट खत्म की।

उन्होंने लिखा, "सिर्फ समझिए मत, बल्कि हर दिन और हर पल यह सच में महसूस कीजिए कि हममें से हर एक को कितना प्यार मिलता है। हम ऐसे देश में रहते हैं जहां इंसानियत के खिलाफ साजिशें नहीं रची जातीं। आपको शायद महिलाओं के वॉशरूम में थोड़ा ज्यादा समय बिताना पड़े, क्योंकि किसी वजह से आपका मन कहे कि आपकी सुरक्षा में लगे लोगों ने अजीब तरह से आपके खाने का भुगतान होने में अतिरिक्त 15 मिनट लगा दिए हैं। प्रिय जीसस जानते हैं कि मेरे चेहरे पर कितनी मासूमियत थी, जब मुझे ऐसा खाना परोसा गया जिसे गर्म होना चाहिए था, लेकिन वह बेहद ठंडा था फिर भी मैं वहां मौजूद होकर खुश थी।"

उन्होंने बताया कि वॉशरूम से निकलने के बाद उन्हें तस्वीरों के लिए "बाहर रोक लिया गया"।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Date & Time : 2026-10-08 22:30:11

Share:

Leave A Reviews

Related News